
MP: मिशनरी स्कूल में छात्र का तिलक मिटाया, भड़के VHP और बजरंग दल, प्रिंसिपल ने मांगी माफी
AajTak
Betul School Tilak Controversy: छात्र का तिलक मिटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने पाथाखेड़ा के लिटिल फ्लावर स्कूल (LFS) के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. स्कूल प्रिंसिपल ने माफी मांगकर मामले को शांत करने की कोशिश की.
मध्य प्रदेश के बैतूल में मिशनरी के स्कूल में नवरात्र पर्व पर तिलक मिटाने के मामले को लेकर बवाल मच गया. छात्र का तिलक मिटाने को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बैतूल के पाथाखेड़ा स्थित एलएफएस स्कूल में विरोध प्रदर्शन किया. प्रिंसिपल ने माफी मांग कर विवाद को शांत किया.
बैतूल के सारणी थाना क्षेत्र के पाथाखेड़ा लिटिल फ्लावर मिशनरी स्कूल पर आरोप है कि गुरुवार को स्कूल में पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र के माथे पर लगाया गया नवरात्रि का तिलक मिटा दिया गया. यह जानकारी मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.
सूचना मिलने पर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और एनएसयूआई के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे और घटना का कड़ा विरोध किया. कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए स्कूल का घेराव किया. मौके पर चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव भी पहुंचे. बढ़ते विरोध को देखते हुए स्कूल प्रशासन सकते में आ गया.
स्कूल प्रिंसिपल विंशी ने स्थिति को संभालने के लिए छात्र को फिर से तिलक लगाकर माफी मांगी. संगठनों ने घटना को हिंदू आस्था और परंपरा के खिलाफ बताते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज की.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी इसी स्कूल में एक छात्र के हाथ का कलावा काटने का मामला सामने आया था. बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी घटना दोहराए जाने पर स्कूल में तालाबंदी की जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी.
पाथाखेड़ा चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल प्रबंधन को समझाइश दी है और दोबारा ऐसी गलती न होने की चेतावनी दी है. इस मामले में हिंदू संगठन ने पुलिस को आवेदन दिया है जिसकी जांच की जा रही है .

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











