
MP: महाशिवरात्रि पर उज्जैन के महाकाल मंदिर में सिर्फ 25 हजार लोग कर पाएंगे दर्शन, ये है वजह
AajTak
उज्जैन के महाकाल मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर दर्शन की व्यवस्था तय की गई है. ऑनलाइन प्री बुकिंग कराने वाले श्रद्धालु ही कर पाएंगे भोलेनाथ का दर्शन.
महाशिवरात्रि पर्व को लेकर उज्जैन के महाकाल मंदिर में इस बार कुछ नए नियम बनाए गए हैं. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए महाकाल मंदिर समिति ने फैसला लिया है कि महाशिवरात्रि पर 11 और 12 मार्च को सिर्फ 25-25 हजार लोगों को दर्शन कराया जाएगा. दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्री-बुकिंग के आधार पर दर्शन करने का अवसर मिलेगा. जो भी श्रद्धालु प्री-बुकिंग नहीं कराएंगे, वे दर्शन नहीं कर पाएंगे. भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि पर इस बार उन्हीं को दर्शन मिलेगा, जो ऑनलाइन प्री-बुकिंग कराएंगे. इसके बिना दर्शन नहीं किया जा सकेगा. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने मिलकर ये फैसला लिया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











