
MP: मंदिर की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण, 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है कीमत
AajTak
सरकारी नियंत्रण वाले इस मंदिर की जमीन का भू-माफिया ने जाली व अवैधानिक विक्रय पत्र के जरिये सौदा किया. उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.
MP News: इंदौर में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी नियंत्रण वाले एक मंदिर की 150 करोड़ रुपये से ज्यादा के बाजार मूल्य की जमीन से अवैध कब्जा हटा दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन ने नगर निगम के सहयोग से पिपलिया कुमार क्षेत्र में श्री राम और खेड़ापति मंदिर की करीब 1.28 लाख वर्ग फुट जमीन से अवैध कब्जा हटवाया.
अतिक्रमण हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान इस मंदिर की जमीन पर बने अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए गए और गैरकानूनी रूप से बोई गई फसल को भी नष्ट कर दिया गया.
सरकारी नियंत्रण वाले इस मंदिर की जमीन का भू-माफिया ने जाली व अवैधानिक विक्रय पत्र के जरिये सौदा किया. उन्होंने बताया कि इस गड़बड़ी के खिलाफ उचित कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं.
रीगल चौराहे से सपना संगीता तक सड़क पर से हटाए अतिक्रमण
उधर, इंदौर में यातायात व्यवस्था को सुगम और सुचारु बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है. कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार को रीगल चौराहे से सपना-संगीता रोड तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया. दरअसल कलेक्टर के निर्देश पर नगर निगम ने आज कार्रवाई करते हुए फुटपाथ और सड़क पर अतिक्रमण कर व्यापार करने वाले दुकानदारों के सामान को जब्त किया गया. नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना अनुमति लगाए गए ठेले, टेबल, बोर्ड, टेंट, और अन्य सामग्री को जब्त कर गोदाम पहुंचाया.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






