
MP: बच्ची को जमीन पर बैठाकर चढ़ाया खून, ब्लड बैग हाथ में लेकर खड़ी रही मां, Photo वायरल
AajTak
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर के सरकारी अस्पताल से सामने आई तस्वीर ने प्रदेश के हेल्थ सिस्टम की पोल खोल दी है. 14 साल की बीमार लड़की को अस्पताल में बेड तक नहीं मिला. डॉक्टर्स ने उसे जमीन पर बैठाकर ब्लड चढ़ाया. फोटो वायरल होने पर कलेक्टर ने डॉक्टर और नर्स का इन्क्रीमेंट रोक दिया है.
मध्य प्रदेश के सतना जिले में स्थित मैहर के सिविल हॉस्पिटल की तस्वीर प्रदेश के बीमार हेल्थ सिस्टम की पोल खोल रही है. यहां इलाज के लिए भर्ती की गई 14 साल की एक लड़की को बेड तक नसीब नहीं हुआ. बच्ची को फर्श पर बिठाकर ब्लड चढ़ाया गया. इस दौरान उसकी मां ब्लड बैग हाथ में लेकर खड़ी रही.
इस मामले की तस्वीर वायरल होने पर हड़कंप मच गया. कलेक्टर अनुराग वर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. CMHO डॉ. एके अवधिया ने सिविल हॉस्पिटल के प्रभारी डॉ. प्रदीप निगम की एक और स्टाफ नर्स अंजू सिंह की दो सालाना वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं.
CMHO डॉ. एके अवधिया ने बताया, "75 बिस्तर की क्षमता वाले मैहर के सिविल अस्पताल में 101 मरीज भर्ती हैं. इसलिए बेड नहीं मिलने पर फर्श पर गद्दा डालकर कैमूर निवासी लड़की को ब्लड चढ़ाया जा रहा था. बेटी को भर्ती करने से नाराज पिता ने अस्पताल में ही पत्नी से विवाद करते हुए गद्दा खींच लिया. डर से बेटी गैलरी में दूसरी तरफ जाकर बैठ गई. तभी किसी ने फोटो लेकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी."
मामला बढ़ा, तो लड़की को फिर जमीन पर बिछे गद्दे पर लिटाया गया. ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद लड़की को डिस्चार्ज कर दिया गया. उसका हीमोग्लोबिन 2.8 ग्राम था. इस मामले में कलेक्टर अनुराग वर्मा ने कहा कि फोटो वायरल होने के बाद मामले की जांच करवाई गई, जिसमें लापरवाही पाई गई. हॉस्पिटल के इंचार्ज और स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की गई है.
सीएमएचओ बोले- अस्पताल में उपलब्ध नहीं था बेड
सीएमएचओ डॉ. एके अवधिया ने कहा, "मैंने स्वयं इस मामले की इन्क्वायरी की थी. यह मामला 13 सितंबर का है. मैहर अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप निगम ने लड़की को भर्ती किया था. उस समय ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाली उस लड़की का हीमोग्लोबिन 2.8 ग्राम था. ऐसी स्थिति में ब्लड चढ़वाना जरूरी होता है."

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है? ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे? हालांकि अमेरिका के लिए सब इतना आसान भी नहीं होने वाला, क्योंकि ईरान पूरी ताकत से मुकाबला करने के लिए तैयार है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए ओडिशा सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. बरगढ़ जिले के पद्मपुर में तैनात एक ओडिशा प्रशासनिक सेवा अधिकारी को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया है. जिला कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर यह कदम उठाया गया. राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग ने साफ किया है कि विभाग में भ्रष्टाचार के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति लागू है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.





