
MP: पूर्व CM कमलनाथ की 'इंडियन कोरोना' वाली टिप्पणी से राज्य में सियासत गरमाई
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के शुरुआत में कहा कि हम कहते थे चाइनीज कोरोना है. जनवरी 2020 में कहते थे यह कोरोना चीन का है. चाइनीज लेबोरेटरी में बना है. हम आज कहां पहुंचे हैं. आज दुनिया भर में इंडियन कोरोना है, भारतीय कोरोना.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कोरोना पर दिए एक बयान के बाद मध्य प्रदेश में सियासी तूफान खड़ा हो गया है. एक प्रेस वार्ता के दौरान कमलनाथ ने कहा था कि 'दुनिया भर में देश की पहचान इंडियन कोरोना' से बन गई है. कमलनाथ जी, चीन से आपकी दोस्ती के किस्से तो सुने थे लेकिन आज आपने चाइनीस कोरोना को इंडियन कोरोना बताकर चीन की गुलामी की है। आपको भारत की इज्जत उछालने का कोई हक नही है! pic.twitter.com/jYkjUIxAxO दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने शुक्रवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के शुरुआत में कहा कि 'हम कहते थे चाइनीज कोरोना है. जनवरी 2020 में कहते थे यह कोरोना चीन का है. चाइनीज लेबोरेटरी में बना है. हम आज कहां पहुंचे हैं. आज दुनिया भर में इंडियन कोरोना है, भारतीय कोरोना.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












