
MP: पति ने बेटों के साथ मिलकर बनवाया ‘पत्नी का मंदिर’, कोरोना की दूसरी लहर में हो गई थी मौत
AajTak
एमपी के शाजापुर जिले से अनूठा मामला सामने आया है जहां एक पति ने पत्नी की मौत के बाद घर के बाहर ही उसका मंदिर बनवा दिया जहां तीन फीट की बैठी हुई प्रतिमा स्थापित की. उस प्रतिमा को रोज साड़ी पहनाई जाती है.
लोग देवी-देवताओं की मंदिर बनाते हैं. महापुरुषों की मंदिर बनाते हैं. लेकिन एमपी के शाजापुर जिले में पत्नी की मौत के बाद पति ने ‘पत्नी का मंदिर’ बनवा दिया. घर के ठीक बाहर बनाए इस मंदिर में दिवंगत पत्नी की तीन फीट ऊंचाई वाली बैठी हुई प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिदिन बेटे अपनी मां को यहीं पर दर्शनकर तसल्ली करते हैं. ग्राम सांपखेड़ा निवासी बंजारा समाज के नारायणसिंह राठौड़ अपनी पत्नी और बेटों के साथ परिवार सहित रह रहे थे. परिवार में सभी कुछ सामान्य चल रहा था लेकिन नरायणसिंह की पत्नी गीताबाई धार्मिक कार्यक्रमों में ज्यादा सम्मिलित रहती थी. भजन-कीर्तन में प्रतिदिन जाने के साथ ही वो भगवान की भक्ति में रमी हुई थी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












