
MP: पति का कटा चालान तो आगबबूला हुई पत्नी, SDM को चप्पल उठाकर मारने दौड़ी
AajTak
मध्य प्रदेश के अशोक नगर से एक वीडिया वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला ने एसडीएम के साथ अभद्रता की. इतना ही नहीं महिला ने भीड़ के बीच एसडीएम को चप्पल से मारने की कोशिश भी की और सबके सामने भद्दी-भद्दी गालियां दी.
मध्य प्रदेश के अशोक नगर से एक वीडिया वायरल हुआ है. जहां पर एक महिला ने एसडीएम के साथ अभद्रता की. इतना ही नहीं महिला ने भीड़ के बीच एसडीएम को चप्पल से मारने की कोशिश भी की और सबके सामने भद्दी-भद्दी गालियां दी. महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है. यह मामला अशोक नगर के चंदेरी का है. जहां पर एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे. उसी दौरान एक शख्स स्कूटी पर जा रहा था. उसने कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया हुआ था. पुलिस ने जैसे ही उसे रोका शख्स ने बदसलूकी शुरू कर दी. मौके पर मौजूद एसडीएम ने उसे समझाया कि वो संयम से काम ले. लेकिन वो अभ्रदता करता रहा. पुलिस ने शख्स का चालान कर दिया. इसके बाद जब युवक अपने घर पहुंचा तो उसकी स्कूटी की लाइट टूटी थी जिसे देखकर पत्नी भड़क गई और पति ने उसे पूरी घटना बताई. फिर क्या गुस्से में महिला मौके पर पहुंच गई जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया और ड्यूटी पर मौजूद एसडीएम को चप्पल से मारने की कोशिश की इस दौरान पुलिस सिपाही बीच में आ गया और चप्पल एसडीएम को नहीं लग सका. लेकिन महिला ने मौके पर सबके सामने एसडीएम को जमकर गालियां दी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












