
MP: दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची गर्भवती पीड़िता, थाने में हुई डिलीवरी
AajTak
छिंदवाड़ा में एक गर्भवती युवती अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंची तो थाना परिसर में ही डिलीवरी हो गई. थाना में महिला आरक्षक ने पीड़िता की सुरक्षित डिलीवरी में सहायता की और तत्काल जच्चा-बच्चा को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक गर्भवती युवती अपने साथ हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने थाना पहुंची तो थाना परिसर में ही डिलीवरी हो गई. थाना में महिला आरक्षक ने पीड़िता की सुरक्षित डिलीवरी में सहायता की और तत्काल जच्चा-बच्चा को डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. दरअसल, ये घटना छिंदवाड़ा जिले के लावाघोघरी थाना क्षेत्र की है. जहां 20 वर्षीय गर्भवती युवती अपने साथ हुए बलात्कार की रिपोर्ट लिखवाने मंगलवार को लावाघोघरी थाना पहुंची थी. उसके साथ उसके परिजन और गांव के लोग भी थाना पहुंचे थे. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक ने पीड़िता के साथ बलात्कार किया. उसके बाद वह लड़की को शादी झांसा देकर बलात्कार करते रहा और बाद में युवक ने शादी से मना कर दिया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











