
MP: छिंदवाड़ा में रहस्यमयी बीमारी का कहर! 2 महीने में 6 बच्चों की मौत, डॉक्टर बोले- किडनी फेल हुई
AajTak
MP के छिंदवाड़ा में संदिग्ध किडनी संक्रमण से 6 बच्चों की मौत हो गई. कलेक्टर ने बच्चों में इस्तेमाल किए जा रहे Coldrif और Nextro-DS सिरप का इस्तेमाल तुरंत बंद करने का भी आदेश दिया है.
MP News: छिंदवाड़ा जिले के गांवों में हाल के हफ्तों में बच्चों में गंभीर बीमारियों के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है. अगस्त से शुरू हुए वायरल फीवर के बीच अब तक 6 बच्चों की मृत्यु हो चुकी है, जिनमें किडनी फेलियर को प्रमुख कारण माना जा रहा है. इस गंभीर स्थिति के मद्देनजर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है और मामले की गहन जांच शुरू की है.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. नरेश गोन्नाडे ने बताया कि अगस्त में बारिश के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़े. बुखार से पीड़ित बच्चों को परासिया के सरकारी अस्पताल में लाया गया. 4 सितंबर को एक बच्चे की मृत्यु हुई, जिसे परासिया से नागपुर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया था. डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण किडनी फेलियर बताया.
इसके बाद 6 सितंबर तक दो और बच्चों की मृत्यु हुई और 26 सितंबर तक कुल छह बच्चों की मृत्यु दर्ज की गई. सभी मामलों में समान लक्षण जैसे पेशाब न बनना और किडनी फेलियर देखे गए.
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ब्लड सैंपल, लिवर और किडनी फंक्शन टेस्ट सहित 500 से अधिक लोगों की जांच की, लेकिन अभी तक किसी विशिष्ट बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है. राज्य और केंद्रीय विशेषज्ञ टीमों ने क्षेत्र का दौरा कर सैंपल लिए, जिनकी रिपोर्ट प्रतीक्षित है.
इस बीच, जिला अस्पताल में भर्ती पांच अन्य बच्चों का सफल इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज किया गया, और वे अब स्वस्थ हैं. सरकार ने बुखार के इलाज के लिए प्रोटोकॉल जारी किया, जिसमें निर्देश दिया गया कि यदि बच्चे को दो दिन से अधिक बुखार हो, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं और बिना चिकित्सक की सलाह के कोई दवा न दें.
जिला कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, मेडिकल कॉलेज डीन और वरिष्ठ डॉक्टरों के साथ बैठक की. उन्होंने निर्देश दिए कि बच्चों के इलाज में कोई लापरवाही न हो और आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा जाए.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






