
MP: चेहरे पर था आधा मास्क, बेटे के सामने बेरहमी से पिता की पिटाई, वीडियो वायरल
AajTak
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तो कोरोना के नाम पर ऐसा कुछ हो रहा है कि अब सरकार पर सवाल उठना लाजिमी है. यहां पहले तो निगम की पीली गैंग आतंक मचाती है, जो अखबार खिलाफ लिखता उस पर कार्रवाई करती है. इसके बाद रही सही कसर मध्य प्रदेश पुलिस के नौजवान पुलिसकर्मी कर देते हैं.
मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में तो कोरोना के नाम पर ऐसा कुछ हो रहा है कि अब सरकार पर सवाल उठना लाजिमी है. यहां पहले तो निगम की पीली गैंग आतंक मचाती है, जो अखबार खिलाफ लिखता उस पर कार्रवाई करती है. इसके बाद रही सही कसर मध्य प्रदेश पुलिस के नौजवान पुलिसकर्मी कर देते हैं और सीएम सहित गृहमंत्री देखते रह जाते हैं. दरअसल, इंदौर की एक मार्मिक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जहां खाकी पर ऐसे दाग लगे हैं जो किसी भी तरह से नहीं मिट सकते. घटना इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है जहां खाकी ने अपनी इज्जत को खाक में मिलाकर एक बेटे के सामने उसके पिता की पिटाई की. पुलिस के आला अधिकारियों ने मास्क नहीं पहनने वाले के आपराधिक रिकॉर्ड निकालकर टेबल के नीचे अपना मुंह छिपाने की कोशिश की और दोनों पुलिसकर्मियों को बेदखल करने के बजाय उन्हें एसपी ऑफिस में अटैच कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












