MP: खरगोन में कर्फ्यू से दो घंटे की छूट, मुस्लिम संगठनों ने किया घर से ही नमाज पढ़ने का ऐलान
AajTak
खरगोन में आज कर्फ्यू से दो घंटे की छूट देने का ऐलान किया है. 10 से 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट मिलेगी. यह छूट महिला-पुरुष दोनों के लिए रहेगी. अभी तक कर्फ्यू में छूट के दौरान सिर्फ महिलाओं को बाहर निकलने की इजाजत थी. इसी बीच मुस्लिमों ने आज रोजे में जुमे की नमाज घर से पढ़ने का ऐलान किया है.

दरअसल, खरगोन में रामनवमी के दिन हिंसा फैली थी. यहां रामनवमी के जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया था. इसके बाद शहर में हिंसा फैल गई थी. यहां रविवार शाम से कर्फ्यू लागू है. अभी तक सिर्फ महिलाओं को जरूरी सामान लेने के लिए बाहर आने की छूट थी. लेकिन अब प्रशासन ने शुक्रवार को कर्फ्यू में 2 घंटे के लिए छूट देने का फैसला किया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.