
MP: कोरोना को लेकर CM शिवराज की बैठक, वैक्सीनेशन को लेकर दिए नए टारगेट
AajTak
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने नए आदेश जारी किए हैं. सीएम ने वैक्सीनेशन बढ़ाने के साथ ही महाराष्ट्र से सटे शहरों पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है.
मध्यप्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार शाम को महत्वपूर्ण बैठक की है. इस बैठक में जहां प्रदेश के अस्पतालों में बेड बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, तो वहीं वैक्सीनेशन बढ़ाने के लिए जिलों को नए टारगेट दिए गए हैं. वहीं बैठक में फैसला लिया गया है कि महाराष्ट्र से सटे मध्यप्रदेश के जिलों पर खास नजर रखी जायेगी. महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर भी अब रोक को 15 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है. वैक्सीनेशन को लेकर नया टारगेट प्रदेश में कोरोना के बढ़ते ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने अफसरों को वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. मध्यप्रदेश में अभी रोजाना लगभग साढ़े तीन लाख कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री ने जिलों को 1 अप्रैल से वैक्सीनेशन का नया टारगेट दिया है, जिसके बाद अब रोजाना 4 लाख से अधिक कोरोना वैक्सीन के डोज लगाए जा सकेंगे.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












