
MP के बाघ की हड्डियों की चीन में तस्करी... इंटरपोल की रडार पर इंटरनेशनल बाघ तस्कर, रेड कॉर्नर नोटिस जारी
AajTak
MP सरकार ने बताया कि इंटरनेशनल टाइगर स्मगलर ढरके लामा उर्फ टरके लामा की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस की ओर से रेड कार्नर नोटिस जारी किया गया है. वन्यजीवों के अंगों की तस्करी मामले में टरके लामा 10 साल से फरार है.
वन्यजीव अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता में मध्य प्रदेश के स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (STSF) की कोशिश से इंटरपोल ने अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर ढरके लामा उर्फ टरके लामा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है. नेपाल का रहने वाला आरोपी पिछले 10 वर्षों से फरार था.
प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने बताया कि ढरके लामा के खिलाफ सतपुड़ा टाइगर रिजर्व, नर्मदापुरम में बाघ के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों की चीन में तस्करी का केस 13 जुलाई 2015 को दर्ज किया गया था. STSFने इस मामले की गहन जांच करते हुए संगठित गिरोह के कुल 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
सरकार की ओर से बताया गया कि दिसंबर-2022 में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नर्मदापुरम ने 29 आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और 7.10 लाख रुपये के जुमाने की सज़ा सुनाई थी.
9 साल बाद पकड़ा गया था ताशी शेरपा इसी गिरोह से जुड़े एक और अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर ताशी शेरपा को भी 9 साल बाद यानी पिछले साल 24 जनवरी 2024 को भारत और नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास, सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया था. ताशी शेरपा को भी 9 मई 2025 को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई.
देश का पहला केस, जहां पूरा गिरोह हुआ दोषी STSF के अधिकारियों ने बताया कि यह मामला एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है. यह देश का पहला मामला है जिसमें शिकारियों, कूरियर, बिचौलिये और तस्करों सहित 28 व्यक्तियों के पूरे गिरोह को गिरफ्तार किया गया और दोषी ठहराया गया.
STSF ने जांच के दौरान आरोपियों के ब्रेन मैपिंग और नार्को एनालिसिस परीक्षण करवाए, जिससे महत्वपूर्ण सबूत मिले. जांच में इंटरपोल, वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की सहायता भी ली गई. इंटरपोल STSF के कार्यों की चार बार तारीफ कर चुका है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






