
MP: आदिवासी लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले 4 लोगों पर लगा NSA, बीते दिनों वायरल हुआ था वीडियो
AajTak
अलीराजपुर में एक उत्सव के दौरान आदिवासी लड़कियों से छेड़छाड़ करने के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों पर NSA लगाया है और उन्हें गिरफ्तार कर उज्जैन जेल भेज दिया गया.
मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले का एक वीडियो बीते दिनों खूब वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक आदिवासी लड़कियों से खुलेआम छेड़छाड़ करते हुए नजर आ रहे थे. अब इस मामले में 4 आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) लगाया गया है.
बता दें कि 11 मार्च को अलीराजपुर में भगोरिया उत्सव के दौरान दो आदिवासी लड़कियों के साथ करीब 15 लोगों ने छेड़खानी की थी. इनमें से चार के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी.
भगोरिया उत्सव के दौरान दो आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़खानी करते हुए इन आरोपियों ने मोबाइल फोन पर वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था..
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने और लोगों की नाराजागी जताए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई. सभी 15 आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें धार और अलीराजपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है.
पीड़िता के शिकायत दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आने पर पुलिस ने स्वत: इस मामले का संज्ञान लिया. पुलिस ने पीड़ितों से शिकायत दर्ज कराने की अपील की है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं आया है.
पुलिस ने दावा किया, "हम उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि त्वरित अभियोजन के लिए उनकी आवश्यकता होगी लेकिन हम अभी तक उन्हें ढूंढ नहीं पाए हैं." जिन चारों आरोपियों पर एनएसए लगाया गया है, उनकी पहचान 25 वर्षीय नरेंद्र डावर, 18 वर्षीय विशाल कियादिया, 30 वर्षीय दिलीप वास्केल और 30 वर्षीय मुन्ना भील के रूप में हुई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











