
Moto G64 5G भारत में लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलता है 50MP कैमरा, जानिए कीमत
AajTak
Moto G64 5G Price in India: मोटोरोला ने भारतीय बाजार में एक और लो-बजट 5G फोन लॉन्च किया है. ब्रांड का नया स्मार्टफोन 6000mAh की बैटरी, 50MP के डुअल रियर कैमरा और 12GB तक RAM ऑप्शन में आता है. कंपनी ने इस हैंडसेट में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है. आइए जानते हैं इस हैंडसेट की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Moto G64 5G को लॉन्च किया है, जो Moto G62 का सक्सेसर है. कंपनी ने Moto G62 को 2022 में लॉन्च किया था. Moto G64 5G की बात करें, तो ये भारत में MediaTek Dimensity 7025 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है.
इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 33W की चार्जिंग सपोर्ट करती है. हैंडसेट Android 14 के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरी डिटेल्स.
मोटोरोला ने इस फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में लॉन्च किया है. Moto G64 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है. वहीं इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट 16,999 रुपये में आता है. बता दें कि ये फोन का इंट्रोडक्ट्री प्राइस है, जिसमें बाद में बदलाव होगा.
यह भी पढ़ें: iQOO 12 5G Long Term Review: दिल लूट लेगा ये फ्लैगशिप फोन! वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन, नो-बकवास
ये हैंडसेट तीन कलर ऑप्शन में आता है. इसे Flipkart और मोटोरोला की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. स्मार्टफोन पर 1000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर मिल रहा है.
डुअल सिम सपोर्ट वाला Moto G64 5G स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड है. कंपनी इसे सिर्फ एक एंड्रॉयड अपडेट देगी. हालांकि, इसे तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा. स्मार्टफोन 6.5-inch के Full HD+ IPS LCD स्क्रीन के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









