
Mother's Day 2023: खुशी से झूम उठेगी आपकी भी मां, आज जरूर करें ये 6 काम
AajTak
मां अपने बच्चे के लिए जीवन में कई त्याग करती है. इसी त्याग और ममता भाव को स्वीकार करने और उसके प्रति सम्मान व्यक्त करनें के लिए मदर्स डे मनाया जाता है. दुनियाभर में बच्चे इस दिन उपहार देकर, फूल देकर, कामों में मदद करके और पूरे दिन मां के साथ बिताते हैं.
मदर्स डे एक ऐसा दिन है, जिसमें हर मां का सम्मान किया जाता है. हर बच्चे और मां के लिए यह दिन काफी खास होता है. वैसे तो मां के प्यार की बराबरी कभी भी नहीं की जा सकती लेकिन उनके साथ एक खास दिन बिताकर उन्हें स्पेशल फील जरूर कराया जा सकता है. हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को विश्व भर में मदर्स डे (Mother’s day) मनाया जाता है. मां को समर्पित ये दिन इस बार 14 मई को मनाया जा रहा है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे टिप्स शेयर करने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप मदर्स डे पर अपनी मां को खुश कर सकते हैं.
कुकिंग
मां से बेहतर कुक दुनिया में कोई नहीं है. ऐसे में मदर्स डे पर बेस्ट कुक से ही खाना बनाना क्यों ना सीखा जाए. इस स्पेशल दिन अपनी मां के साथ किचन में जाएं. उनके साथ बातचीत करें और उनसे ही उनकी पसंदीदा रेसिपी सीखें. इससे आप उनके साथ कनेक्टेड फील करेंगे और यही उनके साथ दिन बिताने का सही तरीका है.
बातचीत
मां को सबसे अधिक ये पसंद है कि आप उनके साथ कनेक्टेड रहें. उनकी जिंदगी के बारे में उनसे जानने की कोशिश करें, उनके बचपन, उनके दोस्तों, उनकी मां के साथ उनकी यादों के बारे में पूछें. उनसे वे चीजें पूछें, जिन्हें यादकर उन्हें खुशी मिलती है. उनसे बस बात करें.
फिल्म देखें

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











