
Monthly Rashifal December 2023: इन राशि वालों को मालामाल कर जाएगा साल 2023 का आखिरी महीना
AajTak
Monthly Rashifal December 2023: दिसंबर का महीना आ गया है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल का बारहवां महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक, मेष, कर्क, सिंह और मकर वालों के लिए ये महीना शानदार रहने वाला है. हालांकि, कुछ राशि वालों को मुश्किलों का सामना भी करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए दिसंबर का महीना कैसा रहने वाला है.
दिसंबर 2023 मासिक राशिफल (Monthly Rashifal december 2023): साल 2023 का बारहवां महीना शुरू होने जा रहा है. दिसंबर के इस महीने की शुरुआत ही उत्पन्ना एकादशी, प्रदोष व्रत और खरमास से हो रही है, जिसके कारण ये महीना बेहद शुभ रहेगा. साथ ही, इस माह में कई बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक, मेष, कर्क, सिंह, मकर राशि के जातकों के लिए यह माह काफी फलदायी और लाभदायक रहने वाला है. आइए जानते हैं कि दिसंबर के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा.
1. मेष का दिसंबर महीने का राशिफल (Aries december 2023 Rashifal)
साल का आखिरी महीना मेष राशि वालों के लिए कई सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है. पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा. करियर में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे. सीनियर्स का सभी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार से जुड़े लोगों को इस महीने लाभ मिलेगा. इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. हालांकि, इस महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.
2. वृषभ का दिसंबर महीने का राशिफल (Taurus december 2023 Rashifal)
इस माह आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस महीने आपको पूरा ध्यान बचत पर देना होगा वरना बजट बिगड़ सकता है. कारोबारियों के लिए ये महीना अच्छा है. पारिवारिक जीवन में इस महीने कुछ परेशानियां आ सकती हैं जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में रहेंगे. लेकिन, महीने के अंत तक ये समस्याएं दूर हो जाएंगी. छात्रों के लिए ये महीना बहुत अच्छा रहने वाला है. इस महीने उन्हें उनकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा.
3. मिथुन का दिसंबर महीने का राशिफल (Gemini december 2023 Rashifal)

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











