
Monsoon Skincare: बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा चमकदार, अपनाएं ये खास टिप्स
AajTak
Monsoon Skincare: बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के कारण त्वचा में चिपचिपाहट, पिंपल्स और रैशेज जैसी कई समस्याएं होने लगती है जिससे त्वचा डल लगने लगती है. इसलिए बारिश के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
बारिश का मौसम यूं तो हमें बहुत सुहाना लगता है. यह हमें चिलचिलाती गर्मी से राहत देता है. लेकिन इसी के साथ ही ये कई स्किन प्रॉब्लम्स भी लाता है. दरअसल बारिश के मौसम में वातावरण में नमी के कारण त्वचा में चिपचिपाहट, पिंपल्स और रैशेज जैसी कई समस्याएं होने लगती है जिससे त्वचा डल हो जाती है. इसलिए बारिश के मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है.
बारिश के मौसम में स्किन संबंधित समस्याओं को कम करने के लिए एक्सपर्ट्स ने कुछ टिप्स दिए हैं जिसे अपनाकर आप अपने चेहरे की चमक बरकरार रख सकते हैं.
क्लींजिंग जरूर करें मानसून के मौसम में नमी के कारण चेहरा चिपचिपा हो जाता है. चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने के लिए दिन में दो बार फेस वॉश करना न भूलें. हो सके तो कोई अच्छे क्लींजर से चेहरे की सफाई करें. रात को सोने से पहले फेस वॉश करना न भूलें.
टोनर लगाना न भूलें बारिश के मौसम में एक्ने और पिंपल से बचने के लिए टोनर का उपयोग करें. टोनर हमारे स्किन का PH बैलेंस बनाए रखता है और ओपन पोर्स को कम करता है.
मॉइश्चराइजर है जरूरी बरसात के मौसम में मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इस मौसम में ऐसा मॉइश्चराइजर लगाना चाहिए जो स्किन को ऑयली बनाए बिना हाइड्रेट रखें. इसके लिए जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर चुन सकते हैं.
सनस्क्रीन लगाना न भूलें कुछ लोगों को लगता है कि मानसून में सनस्क्रीन लगाने की क्या जरूरत है. लेकिन मौसम कोई भी हो चेहरे पर सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी है. सनस्क्रीन एक तरह से प्रोटेक्टिव लेयर की तरह काम करता है. इस मौसम में यह चेहरे को संक्रमण और यूवी किरणों से बचाता है.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









