
Monsoon Effects: मॉनसून के अलग-अलग रंग... कहीं आफत तो कहीं सूखी नदी को मिली लाइफलाइन
AajTak
पहाड़ों पर इतनी बारिश हुई की लोगों की जान के लिए आफत बन गई. सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, ये बारिश कुछ खास जगह के लिए भी कहर साबित हुई जो सालों से वहां की पहचान बनी हुई है. हालांकि कहीं सालों से सूखी झीलें फिर जिंदा भी हो गई और देश की राजधानी दिल्ली की हवा इतनी साफ हो गई, जिसने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
अगस्त के महीने में हुई बारिश ने देशभर में बारिश की कमी के प्रतिशत को कम कर दिया है. महीने के पहले हफ्ते में जमकर बादल बरसे. 01 से 07 अगस्त के बीच पूरे भारत में 44 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है. इस सप्ताह में सामान्य 63.8 मिमी के मुकाबले कुल 92.1 मिमी बारिश दर्ज की गई. अगस्त के शुरुआत में अच्छी बारिश होने के कारण देशभर में बारिश की कमी घटकर अब महज 18 फीसदी रह गई है. जबकि जुलाई के अंत में यह आंकड़ा 25 फीसदी था. हालांकि इस बारिश का असर अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग देखने को मिल रहा है. कहीं बारिश जानलेवा बन रही है तो कहीं राहत दे रही है.
देशभर में बारिश का अलग-अलग असर
पहाड़ों पर इतनी बारिश हुई की लोगों की जान के लिए आफत बन गई. सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, ये बारिश कुछ खास जगह के लिए भी कहर साबित हुई जो सालों से वहां की पहचान बनी हुई है. हालांकि कहीं सालों से सूखी झीलें फिर जिंदा भी हो गई और देश की राजधानी दिल्ली की हवा इतनी साफ हो गई, जिसने सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. आइये जानते हैं देशभर में मॉनसून का अलग-अलग हाल.
रेगिस्तान में जाग उठी नदी
बारिश, बहती नदी और रेगिस्तान... राजस्थान के बाड़मेर में एक दुर्लभ ट्राइफेक्टा देखा गया. जिससे देखकर स्थानीय लोग फूले नहीं समाए. तीन दिन की लगातार बारिश के बाद बुधवार को पश्चिमी राजस्थान जिले के समदड़ी कस्बे में नदी बह निकली. ऐसा पांच साल में केवल दूसरी बार हुआ. लूनी नदी को 'मरुगंगा' या राजस्थान की गंगा के नाम से भी जाना जाता है. जो अजमेर में अरावली पर्वतमाला में नाग पहाड़ी से निकलती है और गुजरात के कच्छ के रन में विलय होने से पहले राज्य के नौ जिलों से होकर बहती है. लेकिन भारी बारिश होने पर भी ये नदी मुश्किल से ही बाड़मेर तक पहुंचती है. बुधवार को ये दुर्लभ दृश्य नजर आने के बाद समदड़ी कस्बे के उत्साहित लोग नदी के आसपास जमा हो गए और महिलाओं ने लोक गीत गाए, जबकि पुरुषों ने ढोल की थाप पर डांस किया.
हिमाचल में 100 लोगों की जान ले गया मॉनसून

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






