
Mohammed Shami Arjun Awards: मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित, इन 2 स्टार्स को मिला खेल रत्न
AajTak
इस साल मिलने वाले सबसे बड़े सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड से बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया गया है. जबकि अर्जुन अवॉर्ड से स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर्स को सम्मानित किया गया है. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सभी को सम्मानित किया.
Mohammed Shami Arjun Award, Sports Awards: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार (9 जनवरी) को खेल अवॉर्ड्स से खिलाड़ियों को सम्मानित किया है. अवॉर्ड्स के लिए राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है.
जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है.
जबकि मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवॉर्ड 2023 से चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को सम्मानित किया गया. यह सभी अवॉर्ड इन एथलीट्स को अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने के लिए दिए गए हैं.
वर्ल्ड कप में टीम के हीरो रहे थे शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप 2023 में दमदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 24 विकेट झटके थे.
33 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज शमी अभी चोट से जूझ रहे हैं. इसी कारण वो साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज नहीं खेल सके थे. मगर अब उनके इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में खेलने की उम्मीद जताई जा रही है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












