
Mohali Blast: पुलिस का आतंकी एंगल से इनकार, लेकिन अबतक अनसुलझे हैं ये 5 सवाल
AajTak
Mohali Blast: मोहाली में जो ब्लास्ट हुआ उसकी जिम्मेदारी अबतक किसी ने नहीं ली है. मामले में आतंकी एंगल है या नहीं इसपर पुलिस की तरफ से अलग-अलग बयान आ रहे हैं.
Mohali Blast: बॉर्डर स्टेट पंजाब के मोहाली का माहौल इस वक्त गर्म है. वहां पुलिस खुफिया विभाग के मुख्यालय में देर शाम ब्लास्ट हुआ था. मामले की छानबीन वैसे तो जारी है लेकिन फिलहाल कुछ सवाल हैं जिनके जवाब अबतक सामने नहीं आए हैं. कुछ बातें ऐसी भी हैं जिनपर सरकार और पुलिस के बयान अलग हैं.
बता दें कि मोहाली में मौजूद पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय में ब्लास्ट हुआ था. बाद में पता चला था कि वहां RPG यानी Rocket-propelled grenade से ग्रेनेड फेंका गया है.
माना जा रहा है कि इस हमले में दो लोग शामिल थे जो कि सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए थे. लेकिन ये लोग कौन थे, सफेद कार किसकी थी अबतक पता नहीं चला है. इसके अलावा भी कुछ सवाल हैं जिनके जवाब अभी मिलने बाकी हैं, जैसे -
1. टेरर एंगल से इनकार क्यों?
मोहाली में जो ब्लास्ट हुआ उसे क्या किसी आतंकी संगठन ने अंजाम दिया है? यह सवाल अबतक अनसुलझा है. पंजाब पुलिस की तरफ से पहले कहा गया कि इसमें कोई टेरर एंगल नहीं है. लेकिन आज दोपहर में पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने भी जब आज दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की तो उनसे आतंकी लिंक पर सवाल किया गया था. लेकिन उन्होंने इसपर कुछ साफ ना बोलते हुए कहा कि जो भी होगा वह बता दिया जाएगा.
मीडिया से बात करते हुए DGP ने यह भी कहा कि हो सकता है हमले में TNT का इस्तेमाल हुआ हो. बता दें कि TNT बेहद विस्फोटक सामग्री होती है. हो सकता है कि ग्रेनड में TNT विस्फोटक भरा गया हो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











