
MobiKwik से लाखों यूजर्स का 8.2 TB डेटा लीक होने का दावा, कंपनी ने किया खारिज
AajTak
MobiKwik सर्वर्स से काफी बड़ा डेटाबेस कथित तौर पर लीक हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, लाखों यूजर्स का करीब 8.2TB KYC डेटा डार्क वेब पर उपलब्ध कराया गया है.
MobiKwik सर्वर्स से काफी बड़ा डेटाबेस कथित तौर पर लीक हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, लाखों यूजर्स का करीब 8.2TB KYC डेटा डार्क वेब पर उपलब्ध कराया गया है. MobiKwik ऑनलाइन पेमेंट सर्विस उपलब्ध कराता है. हालांकि, कंपनी ने इस बात को खारिज किया है. MobiKwik सर्वर्स से डेटा लीक होने की जानकारी फ्रेंच वाइट हैकर और सिक्योरिटी रिसर्चर Elliot Anderson ने ट्विटर के जरिए दी थी. डार्क वेब पोर्टल पर यूजर्स का जो डेटा उपलब्ध कराया गया है उनमें फोन नंबर और ई-मेल IDs जैसी डिटेल्स शामिल हैं. आपको बता दें MobiKwik डेटा लीक की जानकारी इंडियन साइबरसिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने भी दी है. उन्होंने टेकनाडु को बताया है कि लाखों इंडियन यूजर्स का डेटा MobiKwik से लीक हुआ है. इस डेटा को डार्क वेब पोर्टल पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है.More Related News

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.












