
Mitchell Johnson: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मिचेल जॉनसन के होटल रूम में मिला जहरीला सांप, तस्वीर शेयर कर पूछा ये सवाल
AajTak
लीजेंड्स लीग क्रिकेट खेलने के लिए भारत दौरे पर आए मिचेल जॉनसन के होटल रूम में एक सांप निकल आया. खास बात यह है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने तस्वीर शेयर कर फैन्स से सांप की नस्ल का नाम पूछा. जॉनसन ने 17 सितंबर को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी बॉलिंग से काफी सुर्खियां बटोरी थी. उस मैच में जॉनसन ने वीरेंद्र सहवाग का विकेट लिया था.
एरॉन फिंच की अगुवाई में ऑस्ट्रेलियाई टीम जहां टी20 सीरीज खेलने के लिए भारतीय दौरे पर आए हुए हैं. वही, रिटायरमेंट ले चुके कई कंगारू भी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज और लीजेंड्स लीग क्रिकेट जैसे टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत के दौरे पर हैं. पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन भी लीजेंड्स लीग खेलने के लिए लखनऊ में रुके हुए है. जॉनसन इस लीग में इंडिया कैपिटल्स टीम का पार्ट हैं.
जॉनसन के कमरे में निकल आया सांप
इसी बीच मिचेल जॉनसन ने क्रिकेट से हटकर एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर लोग चकित हो गए हैं. दरअसल, जॉनसन के होटल के कमरे में एक जहरीला सांप पाया गया है. जॉनसन ने उसी सांप की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, 'किसी को पता है कि यह किस प्रकार का सांप है?? बस मेरे कमरे के दरवाजे पर लटका हुआ है.
जॉनसन ने कुछ समय बाद उस सांप को क्लोज-अप फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस सांप के सिर की एक बेहतर तस्वीर मिली. अभी भी अनिश्चित हूं कि यह वास्तव में क्या है. भारत में अब तक की सबसे दिलचस्प जर्नी.'
हाल ही में जॉनसन ने आगामी विश्व कप में भारत की संभावनाओं के बारे में बात की थी. जॉनसन ने कहा, 'जब विश्व कप की बात आती है, तो आप बस उस पल का आनंद लेते हैं. आपको ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है, वे सभी बड़े खेल हैं. भारतीय आईपीएल की वजह से भीड़ के सामने बहुत दबाव के साथ बड़े मुकाबले खेलने के आदी हैं. मुझे लगता है कि एशिया कप का प्रदर्शन उनके ध्यान में होगा.'
जॉनसन ने टीम IND के चयन पर उठाए थे सवाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









