
'Mini Heart attack जैसा लगा', जब फ्लाइट में हिलने लगी टूटी सीट, देखें Video
AajTak
इंडिगो की फ्लाइट में तीन यात्रियों की सीट अचानक से हिलने लगी और पीछे चली गई. एक पीड़ित पैसेंजर ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए इसे मिनी हार्ट अटैक जैसा अनुभव बताया है.
बीच फ्लाइट में अचानक से तीन यात्रियों की कुर्सी हिलने लगी और सभी पीछे की ओर गिरते-गिरते बचे. इस घटना का वीडियो एक पैसेंजर ने शेयर करते हुए इसे मिनी हार्ट अटैक आने जैसा अनुभव बताया.
दिल्ली से लखनऊ जा रही इंडिगो की फ्लाइट में दक्ष राठी नामक यात्री को उस समय 'मिनी हार्ट अटैक' का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद उनकी सीट अचानक अप्रत्याशित रूप से आगे-पीछे हिलने लगी.
इंडिगो ने मांगी माफी राठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो शेयर किया है. इस पोस्ट पर एयरलाइन ने माफी मांगी और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी प्रतिक्रिया को बेहद गंभीरता से लिया गया है.
पैसेंजर ने बताया इसे भयानक अनुभव वीडियो में वह और दो अन्य यात्री एक पंक्ति में तीन सीटों पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं जो अचानक हिलने लगती हैं. वीडियो के बाकी हिस्से में राठी अपने अनुभव को याद करते हुए इसे भयानक बताते हैं.
उड़ान भरने के बाद ही हिलने लगी कुर्सियां पैसेंजर ने वीडियो में कहा है कि जैसे ही विमान ने उड़ान भरी, सभी लोग अपने काम में व्यस्त हो गए. फिर अचानक तीन सीटें झटके से पीछे चली गईं, यह बिल्कुल भी अच्छा अनुभव नहीं था. यह उड़ते हुए विमान में गिरने जैसा अहसास था. यह एक छोटे से दिल के दौरे जैसा था.
यात्रियों को दूसरी जगह बैठाया गया उन्होंने आगे लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा अनुभव नहीं किया था. ऐसा पहली बार हुआ था. सीटें सचमुच आगे-पीछे झूल सकती थीं. राठी ने बताया कि चालक दल ने तुरंत यात्रियों को खाली सीट पर बैठा दिया और मेंटेनेंस के लोगों को उतरने के दौरान इसकी जांच करने को कहा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











