
Milkha Singh Death: राजकीय सम्मान के साथ होगा मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार, पंजाब में एक दिन का राजकीय शोक घोषित
ABP News
मिल्खा सिंह के सम्मान में पंजाब सरकार ने एक दिन के राजकीय शोक का एलान किया है. साथ ही मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी.
पंजाब सरकार ने भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की घोषणा की है. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसके साथ ही मिल्खा सिंह के सम्मान में एक दिन के राजकीय शोक का भी एलान किया है. 'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर 91 वर्षीय मिल्खा सिंह को कोरोना होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां गुरुवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव तो आ गई थी लेकिन कल उनकी हालत नाजुक हो गई और उन्होंने जिंदगी का साथ छोड़ दिया. शनिवार की शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ चंडीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.More Related News













