
Micromax In Note 2: चीनी ब्रांड्स को मिलेगी टक्कर, आ रहा देसी स्मार्टफोन, जानिए खास फीचर्स
AajTak
देसी ब्रांड माइक्रोमैक्स 25 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. कंपनी Micromax In Note 2 को लॉन्च करेगी, जो In Note 1 का सक्सेसर होगा. कंपनी इस डिवाइस को अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च कर सकती है.
देसी ब्रांड माइक्रोमैक्स 25 जनवरी को अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर रहा है. कंपनी Micromax In Note 2 को लॉन्च करेगी, जो In Note 1 का सक्सेसर होगा. कंपनी इस डिवाइस को अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च कर सकती है. इसका सीधा मुकाबला चीनी ब्रांड्स से होगा. डिवाइस पंच होल डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
माइक्रोमैक्स ने ट्विटर पर इस स्मार्टफोन की लॉन्च डिटेल्स शेयर की है. यह फोन 25 जनवरी को भारत में लॉन्च हो रहा है. इस हैंडसेट को सिर्फ Flipkart और दूसरे ऑफलाइन रिटेलर्स से ही खरीदा जा सकेगा. कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह फोन 15 हजार रुपये के बजट में आएगा.
ब्रांड की ओर से जारी टीजर की मानें तो Micromax In Note 2 में ग्लॉसी फिनिश मिलेगी, जिसे कंपनी Dazzling glass के नाम से प्रमोट करेगी. इसके साथ ही स्मार्टफोन के रियर कैमरा का डिजाइन भी सामने आया है, जो काफी हद तक Samsung Galaxy S21 के कैमरा मॉड्यूल जैसा लगता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











