
MI vs RCB: हार्दिक-तिलक ने 34 गेंद में ठोक दिए 89 रन, लेकिन इन दो गेंदों ने मुंबई की उम्मीदों पर फेरा पानी
AajTak
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल की. लेकिन एक समय जब हार्दिक और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तब लग रहा था कि मुंबई ये मैच आसानी से जीत जाएगी...
Mumbai Indians vs Royal Challengers Bengaluru: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 में सोमवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल की. लेकिन एक समय जब हार्दिक और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे तब लग रहा था कि मुंबई ये मैच आसानी से जीत जाएगी. लेकिन भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने मैच पलट दिया.
पहले एक नजर हार्दिक-तिलक के कमाल पर
222 रनों के जवाब में जब मुंबई की टीम मैदान में उतरी तो उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही. जब सूर्यकुमार यादव के रूप में मुंबई को चौथा झटका लगा था तब मुंबई 12 ओवर में केवल 99 रन ही बना सकी थी. लेकिन इसके बाद हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी के लिए पहुंचे. दूसरी ओर तिलक वर्मा थे. दोनों ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. तिलक-हार्दिक ने 34 गेंद में 89 रन जोड़े. एक समय ऐसा लग रहा था कि मुंबई ये मैच जीत जाएगी.
फिर ऐसे पलटा मैच
18वां ओवर लेकर भुवनेश्वर कुमार आए. उस वक्त मुंबई को जीत के लिए 34 रन ही चाहिए थे. लेकिन भुवी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया और सधी हुई गेंदबाजी की. उस ओवर में भुवी ने केवल 14 रन दिए. इसके बाद अगले ही ओवर की पहली गेंद पर हेजलवुड ने हार्दिक को भी आउट कर दिया. यहीं से मैच एक बार फिर आरसीबी के पाले में आ गया.
के मैच नंबर-20 में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराया. यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. 10 साल बाद ऐसा हुआ है जब आरसीबी ने मुंबई को उसके घर यानी की वानखेड़े के मैदान में शिकस्त दी हो. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था. आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 221 रन बनाए थे. कोहली और रजत पाटीदार ने फिफ्टी जड़ी थी. मुंबई को जीत के लिए 222 रन बनाने थे. लेकिन मुंबई 209 रन ही बना सकी. हार्दिक पंड्या और तिलक वर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.













