MHT CET 2021: महाराष्ट्र CET 2021 के एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, जानें कैसे और कहां से करें डाउनलोड
ABP News
MHT CET 2021: महाराष्ट्र CET के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mhtcet 2021. mahacet.org पर जाकर MHT CET 2021 के हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.
MHT CET Admit Card 2021: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) 2021 के एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे. जो छात्र MHT CET 2021 इंजीनियरिंग और फार्मेसी परीक्षा, MAH एमबीए 2021, MAH एमसीए 2021, MAH MArch 2021, MAH MHMCT-2021 और MAH BHMCT 2021 में शामिल होंगे, वे अपने महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट mhtcet 2021. mahacet.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए, CET दो सेशन में, 4 से 10 सितंबर के बीच और 14 से 20 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी. वहीं एलएलबी कोर्सेज के लिए MHT सीईटी 16 सितंबर से शुरू होगी. एमएचटी सीईटी 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और एक्सेस करने की आधिकारिक वेबसाइट mhtcet 2021. mahacet.org.जैसे ही एमएचटी सीईटी एडमिट कार्ड लिंक लाइव होगा, आवेदक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम के लिए अपने हॉल टिकट info.mahacet.org और cetcell.mahacet.org से भी डाउनलोड कर सकेंगे.More Related News