
MG Comet vs Tata Tiago EV: कौन सी इलेक्ट्रिक कार होगी आपके लिए फायदे का सौदा! पढें ये डिटेल कंपैरिजन
AajTak
MG Comet कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश की जाने दूसरी इलेक्ट्रिक कार है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि, इसे पूरे महीने चार्ज करने के लिए महज 519 रुपये तक ही खर्च करने होंगे, जो कि एक पिज्ज़ा की कीमत के बराबर है. वहीं Tata Tiago EV दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ आती है.
MG Comet EV vs Tata Tiago EV: इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक कारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. समय के साथ ग्राहकों के सामने एक से बढ़कर एक नए विकल्प आ रहे हैं. हाल ही में मोरिस गैराजेज (MG Motors) ने भी भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार MG Comet EV को लॉन्च किया है. इस कार की तुलना पहले से ही बाजार में मौजूद Tata Tiago EV से हो रही है. ज्यादातर ग्राहकों के जेहन में यह सवाल उठ रहा है कि, आखिर इन दोनों कारों में से कौन उनके लिए फायदे का सौदा साबित होगी. इस आर्टिकल में हम इन दोनों कारों की एक विस्तृत तुलना लेकर आएं हैं, जिसमें इंफोग्राफिक्स की मदद से आपको यह समझाने का प्रयास करेंगे कि, आखिर आप इन दोनों में से किस कार पर दांव लगाएं.
कार का लुक और डिज़ाइन:
सबसे पहले हम शुरू करते हैं दोनों कारों के लुक और डिज़ाइन से, MG Comet को कंपनी ने एक क्युट बॉक्सी डिज़ाइन दिया है, इसका लुक और डिज़ाइन काफी आकर्षक है, कंपनी ने इसे यगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. ये कार इंडोनेशियाई बाजार में बेची जाने वाली Wuling Air EV का ही रीबैज़्ड वर्जन है, जिसे ब्रांड की पैरेंट कंपनी SAIC के GSEV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है.
MG Comet EV का लुक काफी आकर्षक है, साइज में छोटी होने के बावजूद कंपनी ने इसके एक्सटीरियर को बेहतर फीचर्स से लैस करने की पूरी कोशिश की है. इसमें LED हेडलैंप, LED टेललाइट्स, डे टाइम रनिंग लाइट्स, दरवाजों पर क्रो हैंडल और इसे 12 इंच के स्टील व्हील से लैस किया गया है. जो कि कार के साइड प्रोफाइल को बेहतर बनाते हैं.
दोनों कारों की साइज:
हालांकि लंबाई और चौड़ाई में एमजी कॉमेट अपने सबसे निकट्तम प्रतिद्वंदी टाटा टिएगो से काफी छोटी है तो जाहिर है कि कार के भीतर केबिन स्पेस के मामले में आपको थोड़ा समझौता करना होगा. दूसरी बात ये है कि, एमजी कॉमेट दो दरवाजों वाली फोर सीटर कार है, जबकि टिएगो ईवी अपने रेगुलर ICE इंजन वोले मॉडल जैसी ही फोर डोर हैचबैक कार है. कॉमेट का एक्सटीरियर लुक आपको काफी हद तक लंबे अर्से पहले पेश की गई महिंद्रा रेवा की याद दिला सकता है और इसे कंपनी ने ख़ासतौर पर यंगस्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया है. इन दोनों कार के साइज को आप नीचे इंफोग्राफिक्स में आसानी से समझ सकते हैं.

टाटा मोटर्स ने अपनी नई और अफोर्डेबल ऑल व्हील ड्राइव कार लॉन्च कर दी है. कंपनी ने टाटा हैरियर ईवी का क्वाड व्हील ड्राइव वाला सस्ता वेरिएंट लॉन्च किया है. पहले ये फीचर सिर्फ टॉप वेरिएंट में मिलता था. अब कंपनी ने इसे सेकंड टॉप वेरिएंट में जोड़ा है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले 2.5 लाख रुपये कम कीमत पर मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.











