
McDonald's ने भारतीय मूल के कर्मचारी के लिए बिछाया रेड-कार्पेट, हजारों डॉलर के साथ मिला अवार्ड
AajTak
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में मैकडॉनल्ड्स के भारतीय मूल के कर्मचारी बलबीर सिंह को 40 साल की सर्विस पर रेड-कार्पेट सम्मान और 40 हजार डॉलर का चेक मिला. 1980 के दशक में क्रू से शुरुआत कर वे मैनेजर बने और कंपनी के वर्क कल्चर में बड़ा योगदान दिया.
अमेरिका के मैसाचुसेट्स में मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) के एक भारतीय मूल के कर्मचारी बलबीर सिंह को फास्ट-फूड चेन के साथ चार दशक पूरे करने पर एक शानदार सम्मान मिला है. फ्रेंचाइजी मालिक ने रेड-कार्पेट इवेंट के दौरान 40,000 डॉलर का चेक दिया. इस सेलिब्रेशन में बलबीर सिंह को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अमेरिका आने के तुरंत बाद रेस्टोरेंट में अपना करियर शुरू किया था.
इस सेलिब्रेशन का आयोजन फ्रेंचाइजी मालिक लिंडसे वालिन ने किया था, जो पूरे इलाके में मैकडॉनल्ड्स के नौ आउटलेट चलाती हैं. उन्होंने बलबीर सिंह को बिजनेस में एक अहम शख्स बताया और कहा कि उनके चार दशकों के कमिटमेंट से पता चलता है कि उनके परिवार ने कंपनी को किन मूल्यों पर खड़ा किया है.
वालिन ने कहा कि बलबीर सिंह 1980 के दशक के बीच में रेस्टोरेंट से जुड़े थे और शुरू में किचन में काम करते थे. उन्होंने Daily Item से बात करते हुए कहा, "बलबीर ने 40 साल पहले, इंडिया से यूनाइटेड स्टेट्स आने के कुछ वक्त बाद ही मैकडॉनल्ड्स में अपना करियर शुरू किया था." वालिन ने याद किया कि बलबीर ने सबसे पहले उनके पिता बॉब किंग के अंडर काम किया था, जो फ्रैंचाइज़ के असली मालिक थे. उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता हमेशा से सिर्फ़ एक बिज़नेस नहीं, बल्कि परिवार जैसा वर्कप्लेस बनाना चाहते थे और मैं उस विरासत को आगे बढ़ाना अपनी ज़िम्मेदारी मानती थी.
'मैंने सब कुछ करने की कोशिश की...'
कंपनी में भारतीय मूल के कर्मचारी बलबीर सिंह ने कहा, "मुझे याद है कि मैंने सबसे बेसिक रोल से शुरुआत की थी. मैंने सबसे पहले क्रू के तौर पर यहां काम शुरू किया था. मैंने किचन में काम किया और बैकग्राउंड में मदद की, मैंने सब कुछ करने की कोशिश की."
बलबीर वक्त के साथ मैनेजर के पदों पर पहुंचे और अब वालिन के नेटवर्क में कई रेस्टोरेंट देखते हैं.

ईरान युद्ध के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग होकर काम कर रहा है. हालांकि यह साफ संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अभी भी रणनीतिक रूप से साथ हैं और ‘गुड कॉप-बैड कॉप’ की भूमिका निभा सकते हैं. हाल के घटनाक्रमों ने यह बहस छेड़ दी है कि क्या इजरायल अमेरिका से अलग चल रहा है या रणनीति का हिस्सा है?

इजरायल ने एक बार फिर ईरान पर हवाई हमला किया है. इजरायल द्वारा ईरान पर लगातार हमले जारी है. इजरायली हमलों से लगातार ईरान में तबाही मची हुई है. ईरान की राजधानी तेहरान इन हमलों से सबसे ज्यादा ग्रसित है, जहां लोग इन हमलों के बीच डर में रहने को मजबूर है. तेहरान के की इलाकों को इस हमले में निशाना बनाया गया.

ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच जारी संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाुस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने युद्धविराम पर बात करते हुए कहा कि अमेरिका बातचीत कर सकता है, लेकिन युद्धविराम पर कोई विचार नहीं है. साथ ही येभी कहा कि जब सामने वालो पक्ष को अमेरिका पूरी तरह से नष्ट कर रहा है तो युद्धविराम नहीं होगा.

ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने तुर्की और ओमान में हुए हमलों में अपना हाथ होने से साफ इनकार कर दिया है और इसे इजरायल की साजिश बताया है. ईद और नए साल के मौके पर दिए संदेश में उन्होंने दावा किया कि ईरान ने पिछले एक साल में तीन बड़ी जंग जीती हैं. उन्होंने मीडिया को आगाह किया कि वे देश की अंदरूनी कमियों को बढ़ा-चढ़ाकर न दिखाएं, क्योंकि इससे दुश्मनों की 'दिमागी जंग' को मदद मिलती है.

खाड़ी देशों में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है, जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है. देखें वीडियो.

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को सही ठहराने के लिए ईसा मसीह और चंगेज खान का उदाहरण देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है. उन्होंने कहा कि अगर समाज अपनी रक्षा नहीं कर पाता, तो यीशु मसीह भी चंगेज खान को नहीं हरा सकते. इस बयान पर ईसाई जगत और ईरान ने तीखी आपत्ति जताई और इसे ईसा मसीह का अपमान बताया. विवाद बढ़ता देख नेतन्याहू ने सफाई दी कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका ने ईरानी हैकिंग ग्रुप 'हंडाला' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके चार डोमेन को सीज कर दिया है. बीते दिनों हंडाला ने अमेरिकी मेडिकल कंपनी स्ट्राइकर पर मैलवेयर हमला किया था और इजरायली अधिकारियों के डेटा को लीक किया था. FBI ने इस कार्रवाई को ईरानी साइबर ऑपरेटरों के लिए चेतावनी बताया है.

इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग ने दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्ते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लगभग ठप्प कर दिया है. जहां पहले रोज़ाना 130 से ज्यादा जहाज गुजरते थे, अब वहां गिनती सिर्फ 5 जहाजों तक सिमट गई है. इस रास्ते के बंद होने से भारत समेत पूरी दुनिया में तेल और गैस की किल्लत हो सकती है, क्योंकि सऊदी और यूएई की वैकल्पिक पाइपलाइनों में इतना दम नहीं कि वे होर्मुज की कमी पूरी कर सकें.





