
MCD Mayor Election: एल्डरमैन नहीं इस बार निर्वाचित पार्षद पहले लेंगे शपथ, पिछली बार चले थे लात-घूसे
AajTak
दिल्ली नगर निगम का नया मेयर चुनने के लिए 24 जनवरी के दिन बैठक होनी है. एमसीडी की इस बैठक का एजेंडा सामने आ गया है. सबसे पहले निर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाई जाएगी और इसके बाद एल्डरमैन शपथ लेंगे. पहले शपथ ग्रहण को लेकर ही 6 जनवरी की बैठक में हंगामा और मारपीट की घटना हुई थी जिसके बाद बैठक स्थगित करनी पड़ी थी.
दिल्ली नगर निगम के मेयर का चुनाव 6 जनवरी को होना था. मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव कराने के लिए बुलाई गई एमसीडी की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई थी और चुनाव तो दूर, पार्षदों का शपथ ग्रहण तक नहीं हो पाया था. अब दिल्ली के मेयर का चुनाव करने के लिए एमसीडी की बैठक 24 जनवरी यानी मंगलवार को होनी है.
एमसीडी की बैठक में पहले शपथ कौन लेगा, निर्वाचित सदस्य या उपराज्यपाल (एलजी) की ओर से मनोनित पार्षद (एल्डरमैन)? इसे लेकर कई दिन से चर्चा का बाजार गर्म था. अब इन चर्चाओं पर विराम लग गया है. एमसीडी की बैठक में पहले नवनिर्वाचित पार्षद शपथ लेंगे और इसके बाद एल्डरमैन को शपथ दिलाई जाएगी. 6 जनवरी को पहले एल्डरमैन को शपथ दिलाए जाने के मुद्दे पर ही हंगामा हुआ था.
एमसीडी की बैठक का एजेंडा भी सामने आ गया है. एमसीडी बैठक के एजेंडे में निर्वाचित पार्षदों और एल्डरमैन का शपथ ग्रहण पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर मेयर और तीसरे नंबर पर डिप्टी मेयर का चुनाव है. एमसीडी के एजेंडे में चौथे नंबर पर स्टैंडिंग कमेटी के छह सदस्यों का निर्वाचन है. स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव भी मंगलवार को होने जा रही एमसीडी की बैठक में ही कराया जाएगा.
गौरतलब है कि एमसीडी के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 6 जनवरी को नवगठित एमसीडी की बैठक बुलाई गई थी. मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए पीठासीन ने सबसे पहले शपथ ग्रहण के लिए एल्डरमैन को बुला लिया था. एल्डरमैन शपथ ले ही रहे थे कि आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने इसे लेकर हंगामा शुरू कर दिया.
हंगामे के बीच पीठासीन ने एल्डरमैन को जैसे-तैसे शपथ तो दिला दी लेकिन बाकी औपचारिकताएं पूरी नहीं कराई जा सकीं. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों के बीच इस दौरान मारपीट भी हुई थी. पार्षदों ने एमसीडी के सदन में तोड़फोड़ भी की थी. एल्डरमैन को भी 24 जनवरी के दिन शपथ दिलाई जाएगी.
हंगामा न हो, इसे लेकर बरती जा रही सतर्कता

रमजान के महीने में देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक तनाव की घटनाएं सामने आई हैं. खासकर मध्यप्रदेश के जबलपुर, हैदराबाद और कर्नाटक के बागलकोट में हालात तनावपूर्ण रहे. जबलपुर के सिहोरा इलाके में मंदिर और मस्जिद के बीच आरती और नमाज के समय विवाद हुआ जिसने तोड़फोड़ और पथराव को जन्म दिया. पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कार्रवाई कर रही है.

उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के श्रीनगर में स्थित लोकप्रिय धारी देवी मंदिर के पास बहने वाली अलकनंदा नदी में बड़ा हादसा टल गया. नदी में दो बोटों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई जिसके कारण कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. टक्कर के बाद एक चालक नदी में गिर गया जबकि दूसरी बोट अनियंत्रित होकर बीच धारा में घूमती रही. सौभाग्यवश चालक तैरकर सुरक्षित बाहर आ गया और बोट संचालकों की सूझबूझ से सभी सवार सुरक्षित बचा लिए गए.

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.

दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओँ ने शर्ट उतारकर सार्वजनिक रूप से विवादास्पद प्रदर्शन किया. इस घटना के बाद पुलिस ने 5 से 6 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. बीजेपी ने इस प्रदर्शन पर तीखा हमला किया है और संबित पात्रा ने कहा कि इस प्रदर्शन को जानबूझकर किया गया था. AI समिट में इस तरह के प्रदर्शन ने वहां की शांति भंग कर दी.

आज का दंगल घरेलू सियासत में देश के वैश्विक अपमान पर है. क्योंकि दिल्ली में चल रहे एआई इम्पैक्ट समिट में आज ऐसी घटना हुई है जिसे लेकर बीजेपी हमलावर है. दिल्ली में चल रहे जिस एआई समिट में शामिल होने के लिए दुनिया भर से नेता-उद्योगपति-टेक्नोकरेट्स भारत आए हुए हैं. उसी मेले में जाकर युवा कांगरसे के 10 कार्यकर्तां ने यूएस डील के विरोध में प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. ये कार्यकर्ता अपनी टीशर्ट उतारकर उसे बैनर की तरह लहराकर प्रदर्शन कर रहे थे.

दिल्ली के मुखर्जी नगर में 1 साल 9 माह के बच्चे हादी की मौत का मामला सामने आया है. एसएफएस फ्लैट्स के पार्क में मौसी आजरा पर गला दबाने की आशंका है. स्थानीय लोगों ने बच्चे को छुड़ाकर न्यूलाइफ अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया. पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लिया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा गया है.

तिरुवनंतपुरम में आधी रात को 14 साल के लड़के की जॉयराइड, माता-पिता को घर में बंद कर खाई में गिराई कार
तिरुवनंतपुरम में एक नाबालिग लड़के ने अपने माता-पिता को घर में बंद कर आधी रात को कार निकाली और दोस्त के साथ घूमने निकल गया. तभी करमना में कार रेलिंग तोड़कर कई फीट नीचे जा गिरी, लेकिन दोनों नाबालिग चमत्कारिक रूप से बच गए. पढ़ें इस हादसे की हैरान करने वाली कहानी.

एआई समिट में प्रदर्शन के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले काले छाते पर प्रिंटेड स्टिकर लगाकर मंडपम में प्रवेश की योजना बनाई थी, लेकिन सुरक्षा जांच में पकड़े जाने की आशंका के चलते उन्होंने प्लान बदलकर टी-शर्ट पर स्टिकर लगवाए.

दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा को तेज और आसान बनाने की दिशा में 82 किमी लंबे दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर चलने वाली नमो भारत रैपिड रेल ने सराय काले खां से मेरठ के बेगमपुल तक सफल ट्रायल रन पूरा कर लिया है. करीब 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच सफर को 55-60 मिनट में पूरा करेगी, जिससे दिल्ली, गाजियाबाद और मेरठ के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पराजित करने के बाद रेखा गुप्ता की अगुवाई में बीजेपी की सरकार एक साल पूरी कर चुकी है. इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने दावा किया कि उन्होंने अपने वादों को पूरा करने की कोशिश की है. साथ ही अपने एक वर्ष की उपलब्धियां भी बताईं. देखें वीडियो.



