
MBOSE Exam 2024 Time Table Out: मेघालय बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें सब्जेक्ट वाइज डेट्स
AajTak
MBOSE SSLC, HSSLC Exam 2024 Time Table Out: मेघालय बोर्ड एमबीओएसई कक्षा 10 की परीक्षा 4 से 15 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त होंगी.
Meghalaya Board MBOSE SSLC, HSSLC Exam 2024 Time Table: मेघालय 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 का टाइम टेबल जारी कर दिया गया है. 10वीं क्लास की बोर्ड (MBOSE SSLC Time Table 2024) परीक्षा 04 मार्च से और 12वीं क्लास की बोर्ड (MBOSE HSSLC Time Table 2024) परीक्षा 01 मार्च से शुरू होंगी. मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBOSE) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mbose.in पर डेटशीट (MBOSE Board Date Sheet 2024) जारी की है. स्टूडेंट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपनी क्लास की सब्जेक्ट वाइज डेटशीट चेक कर सकते हैं.
मेघालय बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट के मुताबिक बोर्ड की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होंगी. परीक्षा हॉल सुबह 9.30 बजे खुलेंगे और प्रश्न पत्र 9.50 बजे सौंपे जाएंगे. उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी. एमबीओएसई कक्षा 10 की परीक्षा बताई गई तारीखों के अनुसार 4 से 15 मार्च, 2024 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी और 27 मार्च को समाप्त होंगी.
मेघालय बोर्ड 10वीं परीक्षा का टाइम टेबल
मेघालय बोर्ड 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल
HSSLC (कक्षा 12वीं) बोर्ड परीक्षा नोटिफिकेशन में, एमबीओएसई यह भी कहता है कि यदि कार्यक्रम के साथ मेल खाने वाले दिनों में राज्य/केंद्र सरकार की ओर से कोई अप्रत्याशित आपात स्थिति या बड़ी घोषणा होती है, तो परीक्षा की तारीखों को गंभीर रूप से महत्वपूर्ण मानते हुए पुनर्निर्धारित किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









