
MBBS पास बेटी ने 12वीं पास युवक से शादी, नाराज पिता ने मार दी गोली
AajTak
महाराष्ट्र के जलगांव में रिटायर्ड CRPF अधिकारी ने अपनी 24 वर्षीय MBBS बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. बेटी की शादी से नाराज पिता ने समारोह के दौरान घटना को अंजाम दिया. घायल दामाद का इलाज पुणे में चल रहा है. पुलिस ने आरोपी पिता और बेटे पर हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड CRPF अधिकारी ने अपनी ही बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक आरोपी पिता किरण मांगले (50) को इस बात की नाराजगी थी कि उसकी MBBS बेटी त्रिप्ती वाघ ने एक बारहवीं पास युवक से शादी कर ली थी.
घटना शनिवार रात को चोपड़ा तहसील में हुई, जब त्रिप्ती अपने पति अविनाश वाघ के परिवार की हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंची थीं. इस दौरान किरण मांगले ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से बेटी पर गोली चला दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. अविनाश वाघ भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए.
पिता ने गोली मारकर की पिता की हत्या
पुलिस ने बताया कि वारदात के समय आरोपी का बेटा निखिल मांगले भी साथ में था. उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने आरोपी पिता की जमकर पिटाई की. उसे जलगांव के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर है. घायल अविनाश का इलाज पुणे के ससून अस्पताल में चल रहा है.
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की
अविनाश की मां की शिकायत पर पुलिस ने किरण मांगले और उसके बेटे निखिल पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






