
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या आज, दान-स्नान और श्राद्धकर्म का नोट कर लें समय
AajTak
Mauni Amavasya 2024: मौनी अमावस्या पर अगर सम्पूर्ण रूप से मौन रहा जाए तो अद्भुत स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है. जिन लोगों को भी मानसिक समस्या है या भय और वहम की समस्या है, उनके लिए मौनी अमावस्या का स्नान महत्वपूर्ण माना गया है.
Mauni Amavasya 2024: माघ मास की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है. मौनी अमावस्या पर मौन रहकर स्नान और दान करने का महत्व है. इस दिन अगर सम्पूर्ण रूप से मौन रहा जाए तो अद्भुत स्वास्थ्य और ज्ञान की प्राप्ति होती है. जिन लोगों को भी मानसिक समस्या है या भय और वहम की समस्या है, उनके लिए मौनी अमावस्या का स्नान महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन की प्रक्रिया के पालन से ग्रहों की शांति और दोषों का निवारण दोनों हो सकता है.
मौनी अमावस्या पर कैसे करें पूजा और स्नान? मौनी अमावस्या पर प्रात:काल या संध्याकाल स्नान के पूर्व संकल्प लें. पहले जल को सर पर लगाकर प्रणाम करें. फिर स्नान करना आरम्भ करें. स्नान करने के बाद सूर्य को काले तिल मिलाकर अर्घ्य दें. साफ वस्त्र धारण करें. फिर मंत्र जाप करें. मंत्र जाप के पश्चात वस्तुओं का दान करें. चाहें तो इस दिन जल और फल ग्रहण करके उपवास रख सकते हैं.
मौनी अमावस्या का शुभ मुहूर्तस्नान-दान का मुहूर्त- 9 फरवरी को सुबह 08.02 बजे से सुबह 11.15 बजे तकश्राद्ध कर्म का समय- 9 फरवरी को सुबह 11.00 बजे दोपहर 03.21 बजे तक
राहु-केतु की शांति के लिए उपाय मौनी अमावस्या के दिन शिवजी के मंदिर जाएं. शिव जी को एक रुद्राक्ष की माला अर्पित करें. धूप जलाकर शिवजी के मंत्र का उसी माला से 108 बार जाप करें. मंत्र होगा- "रूपं देहि, यशो देहि , भोगं देहि च शंकर। भुक्ति मुक्ति फलं देहि, गृहीत्वार्घ्यम नमोस्तुते।।". इसके बाद इस माला को या तो अपने पास रखें या गले में धारण कर लें.
अलग अलग उद्देश्यों के लिए क्या दान करें? गौ दान- मुक्ति मोक्ष के लिए भूमि दान- आर्थिक समृद्धि के लिए काले तिलों का दान- ग्रह नक्षत्र बाधा से मुक्ति के लिए स्वर्ण दान- रोग और कर्ज मुक्ति के लिए पात्र सहित घी का दान- पारिवारिक जीवन की खुशहाली के लिए नमक का दान- किसी भी प्रकार की बाधा से मुक्ति के लिए चांदी का दान- वंश वृद्धि और संतान की उन्नति के लिए

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









