
Mathura: मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्या का आरोपी, साथियों की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
मथुरा के जमुनापार इलाके दो दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसमें पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. मंगलवार देर रात पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ में हत्यारोपी के पैर में दो गोली लगी. जिससे वह घायल हो गया. अब पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है.
मथुरा के थाना जमुनापार इलाके दो दिन पहले एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी.
मंगलवार देर रात पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई और उसके पैर में दो गोली लगी. जिससे वह घायल हो गया. पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है.
बता दें, 29 जनवरी की रात शिवनगर कॉलोनी निवासी नितिन भारद्वाज की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मृतक के चाचा ने पांच लोगों के खिलाफ थाना जमुनापार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय ने गिरफ्तारी के लिए एसओजी और जमुनापार पुलिस को लगाया था. 1 फरवरी की देर रात पुलिस को कामयाबी मिल गई.
इस मामले पर ज्यादा जानकारी देते हुए एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा, चौकी राया कट प्रभारी हरेंद्र कुमार और एसओजी प्रभारी राकेश यादव ने टीम के साथ हुई मुठभेड़ में कृष्णा चौधरी निवासी शिवनगर कॉलोनी घायल हो गया. उसके कब्जे से एक स्कूटी, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं. चार फरार हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











