
Maruti 800 से निकली नई कार 'Maruti 400', मैकेनिक का कमाल देख दंग रह गए लोग
AajTak
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें एक मैकेनिक ने पुरानी Maruti 800 को काट-छांटकर इतनी छोटी बना दी कि लोग उसे ‘Maruti 400’ कह रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो धूम मचा रहा है. इसमें एक कार मैकेनिक ने पुरानी Maruti 800 को काटकर उसका छोटा वर्जन तैयार कर दिया. वीडियो में यह भी लिखा है-मेरे छोटे दोस्त के लिए.नतीजा ये हुआ कि लोग इस कार को मजाक में ‘Maruti 400’ कहने लगे हैं.
वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पूरी गाड़ी का आकार घटा दिया गया है. यह नजारा देखने में जहां लोगों को हैरान करता है, वहीं कुछ को बेहद मजेदार भी लगा. सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं. किसी ने इसे 'भारतीय जुगाड़ का कमाल' बताया, तो किसी ने मजाक करते हुए लिखा कि इस Maruti 400 का रेट कितना होगा?
कुछ लोगों का यह भी कहना है कि शायद मैकेनिक के पास कोई एक्सिडेंटल Maruti 800 आई होगी, जिसका पिछला हिस्सा खराब हो गया था. ऐसे में उसने जुगाड़ से उसे नया रूप दे दिया.
देखें वायरल वीडियो
वैसे छोटी कार बनाने का आइडिया नया नहीं है. दुनिया भर में कई ऑटोमोबाइल कंपनियां और कार प्रेमी मिनी वर्जन तैयार कर चुके हैं, लेकिन जिस तरह इस मैकेनिक ने Maruti 800 को बदलकर नया अवतार दिया, उसने सबका ध्यान खींच लिया है.
रिएक्शन्स की भरमार कुछ यूजर्स को यह जुगाड़ शानदार लगा और उन्होंने मैकेनिक की तारीफ की. वहीं कई लोगों ने इसे बेकार का प्रयोग बताया. एक शख्स ने लिखा कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए यही परफेक्ट गाड़ी है, जबकि एक और ने मजाक किया कि नाम 400 क्यों रखा? इसे Maruti 200 होना चाहिए.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











