
Manish Gupta की मौत के मामले में कब होगी गिरफ्तारी? देखें 7 मिनट प्राइम टाइम
AajTak
सोमवार रात कथित रूप से छह पुलिसवालों ने कानपूर के कारोबारी मनीष गुप्ता की बर्बरता से पिटाई की थी, जिसमें उनकी जान चली गई. आज गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में होटल में जांच के लिए एडीजी जोन अखिल कुमार खुद पहुंचे और मौका-ए-वारदात का मुआयना किया. अब बड़ा सवाल ये है कि कैसे मिलेगा मृतक की पत्नी मीनाक्षी को न्याय? और दूसरा बड़ा सवाल ये कि इस मामले में कब तक गिरफ्तारी होगी? इस सवाल के जवाब में देखें क्या बोले भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











