
Mangal Nakshatra Parivartan 2025: मंगल का नक्षत्र परिवर्तन इन राशियों के लिए रहेगा भारी, बढ़ेंगे आर्थिक संकट
AajTak
Mangal Nakshatra Parivartan 2025: मंगल के इस नक्षत्र परिवर्तन को ऐसा समय माना जा रहा है जब कई राशियों के जीवन में अचानक स्थितियां और उथल पुथल भी मच सकती है. साथ ही, उन राशियों को अगले 1 महीने सावधान रहने की भी सलाह दी जा रही है.
Mangal Nakshatra Parivartan 2025: ज्योतिष शास्त्र में मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही खास माना जाता है. 19 नवंबर यानी कल मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. जिसका समय शाम 7 बजकर 40 मिनट रहेगा. वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, ज्येष्ठा नक्षत्र के स्वामी बुध देवता हैं. कहते हैं कि जब मंगल नए नक्षत्र में जाते हैं, तो उसका सीधा प्रभाव राशियों के मन, करियर और रिश्तों पर पड़ता है.
मंगल जहां जाता है, वहां तेजी, आवेग और संघर्ष जैसी प्रवृत्तियां जागृत होती हैं. साथ ही, मंगल का नक्षत्र बदलते ही कुछ राशियों को अचानक परिस्थितियां भारी लगने लगती हैं जैसे मन अस्थिर होना, तो कभी जिम्मेदारियां बढ़ती महसूस होंगी. यही कारण है कि इस परिवर्तन को ज्योतिष में सतर्क रहने वाला समय माना गया है.
मेष
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए नकारात्मक माना जा रहा है. उतावलेपन में आकर कोई बड़ा फैसला ना लें. रिश्तों में छोटी-छोटी बातों को लेकर बहस की स्थिति बन सकती है. वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी रखें, क्योंकि मंगल के प्रभाव से लापरवाही बढ़ सकती है. काम में जल्दबाजी नुकसान भी दे सकती है, इसलिए इस अवधि में धैर्य बनाएं रखें.
कर्क
मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कर्क राशि वालों के लिए अशुभ माना जा रहा है. मन भारी महसूस हो सकता है. भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी होगा क्योंकि छोटी बातों को दिल पर लेना तनाव बढ़ा सकता है. घर-परिवार या रिश्तों में गलतफहमी की संभावना है. किसी बड़े आर्थिक निर्णय को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









