
Makar Sankranti 2025 wishes: 'खुशियों की आई है बहार...आया संक्रांति का त्योहार', अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
AajTak
Makar Sankranti 2025: पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. मकर संक्रांति के पर्व पर हर तरफ तिल गुड़ की मिठास, पंतगों से रंगा आसमान, गंगा-यमुना के तट पर उमड़ा जन सैलाब दिखता है. हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे शुभकामना सन्देश जिन्हें आप रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को भेज सकते हैं.
Makar Sankranti 2025: साल 2025 की मकर संक्रांति अपने साथ ढेर सारे उत्साह, उम्मीदें और उमंगें लेकर आई है. ऐसे में इस खुशी के मौके पर आप अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और करीबियों को शुभकामना सन्देश भेजकर एक नई शुरुआत कर सकते हैं और रिश्तों की गर्माहट को बरकरार रख सकते हैं ..
- सूर्य का त्योहार लाएगा आपके जीवन में ज्ञान और खुशियों का भंडार मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्योहार! Happy Makar Sankranti
- गुड़ की मिठास, पतंगों की आस, संक्रांति में मनाओ जम कर उल्लास, हैप्पी मकर संक्रांति !
- तिल हम हैं और गुड़ हैं आप, मिठाई हम हैं और मिठास हैं आप साल के पहले त्योहार से हो रही है शुरुआत, आपको हमारी तरफ से ढेर सारी मुबारकबाद!!
- खुशियों की आई हैं बहार, पतंग उडाने का चढ़ा हैं खुमार, तिल के लड्डू की हैं मिठास, आपको मुबारक हो संक्रांति का त्योहार!!
- तन में मस्ती, मन में उमंग, चलो आकाश में डाले रंग, हो जाये सब संग संग, उडाए पतंग.. हैप्पी मकर संक्रान्ति..!!

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






