
Main Vaapas Aaunga: भारत के बंटवारे में बिखरी लव स्टोरी लेकर आ रहे दिलजीत-इम्तियाज, रहमान का म्यूजिक है कमाल
AajTak
इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर रिलीज हो गया है. दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म में बंटवारे के दौर की एक अधूरी लव स्टोरी की झलक दिख रही है. शरवरी वाघ और वेदांग रैना उस दौर के प्रेमियों के रोल में हैं, जब प्यार पर्दे के पीछे ही परवान चढ़ता था.
सख्त समाज के दायरे में लुकती-छुपती ओल्ड-स्कूल लव स्टोरीज की कमी बड़े पर्दे पर आपको भी खलती है क्या? अच्छी खबर ये है कि लव स्टोरीज के लिए ही नाम कमाने वाले डायरेक्टर इम्तियाज अली 'मैं वापस आऊंगा' से इस कमी को पूरा करने जा रहे हैं. 'चमकीला' जैसी आइकॉनिक फिल्म देने के बाद इम्तियाज एक बार फिर से दिलजीत दोसांझ के साथ आ रहे हैं. 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर आ चुका है और ये पुराने दौर की उन चार्मिंग लव स्टोरीज की याद दिला रहा है, जिनका दौर कभी खत्म नहीं होता.
बंटवारे में बंटी एक लव स्टोरी
'मैं वापस आऊंगा' का टीजर 78 साल से एक बुजुर्ग आदमी के दिल में अटकी लव स्टोरी के जिक्र से शुरू होता है. दिलजीत दोसांझ फिल्म में वेटरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह के पोते के रोल में हैं. टीजर दिखाता है कि शरवरी वाघ और वेदांग रैना बंटवारे से पहले के यंग लवर्स के रोल में हैं. वेदांग फिल्म में नसीरुद्दीन साहब की ही जवानी वाला किरदार निभा रहे हैं. टीजर में ऐसी लव स्टोरी मिलती है जो दुनिया की नजरों से छुप-छुपाकर पर्दे में परवान चढ़ रही है.
मगर शायद उसी बीच कोई ट्रेजेडी दस्तक देती है और वेदांग रैना का किरदार आपको विंटेज ट्रेन पर चढ़कर कहीं रवाना होता नजर आता है. इस वादे के साथ कि 'मैं वापस आऊंगा'. फिल्म में दिलजीत का किरदार शायद अपने दादा की लव स्टोरी से ट्रेनिंग लेकर, अपनी लव स्टोरी में उसका प्रैक्टिकल करने वाला है. यहां देखें 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर:
'लव आज कल' वाली वाइब और खूबसूरत म्यूजिक
'मैं वापस आऊंगा' की वाइब में 'तब और अब का प्यार' वाली फील काफी है. इम्तियाज को लव स्टोरीज में ये एंगल दिखाना जितना अच्छा लगता है, जनता को उनकी फिल्मों में भी ये देखना उतना ही पसंद आता है. 'मैं वापस आऊंगा' के टीजर में एक खास बात म्यूजिक भी है. इम्तियाज ने एक बार फिर से म्यूजिक के लिए ए आर रहमान से हाथ मिलाया है.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












