
पाकिस्तानी फैन ने संजय दत्त पर लुटाई दौलत, गिफ्ट में दिया सोना, लाखों की घड़ी
AajTak
एक पाकिस्तानी टिक-टॉकर ने संजय दत्त के लिए अपना प्यार इस कदर जाहिर किया कि उसने एक्टर को गोल्ड-प्लेटेड Iphone 17 और बेशकीमती घड़ी गिफ्ट में दे दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ.
बॉलीवुड स्टार्स के लिए फैंस किस तरह दीवाने रहते हैं, इसके किस्से तो आपने शायद कई सुने होंगे. लेकिन संजय दत्त के लिए जो अब एक जबरा फैन ने किया, वो सुनकर आपके होश उड़ सकते हैं. पाकिस्तान के मशहूर टिक-टॉकर काशिफ जमीर ने हिंदी सिनेमा के 'खलनायक' संजय दत्त को कुछ तौहफे दिए हैं, जिसकी लागत लाखों या करोड़ों में हो सकती है.
पाकिस्तान में भी संजय दत्त की दीवानगी
संजय दत्त अक्सर दुबई में नजर आते रहते हैं. वहां उनका पूरा परिवार रहता है. ऐसे में एक्टर की मुलाकात अपने फैंस से होती रहती है. इसी बीच उन्हें उनका पाकिस्तानी फैन काशिफ जमीर मिला, जो अपने देश में टिक-टॉक बनाने के लिए काफी फेमस है. मुलाकात के दौरान काशिफ ने संजय दत्त के लिए अपनी दीवानगी इस कदर जाहिर की, कि उन्होंने एक्टर को एक गोल्ड-प्लेटेड IPhone 17 और बेशकीमती घड़ी यूं ही गिफ्ट में दे दी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है.
वीडियो में काशिफ संजय दत्त को स्पेनिश वुल्फ लेदर की 21 कैरट गोल्ड वाली लिमिटेड एडिशन घड़ी गिफ्ट कर रहे हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इसकी कीमत 13,000$ यानी 12,02,077.50 लाख रुपये है. इसके अलावा गोल्ड-प्लेटेड IPhone 17 है, जिसे काशिफ ने खास एक्टर के लिए कस्टमाइज कराई है. फोन के बैक पर टिक-टॉकर ने संजय दत्त के साथ उनके माता-पिता सुनील दत्त और नरगिस की फोटो प्रिंट कराई है.
संजय दत्त के अलावा काशिफ ने एक्टर की पत्नी मान्यता के लिए भी खास ज्वेलरी सेट गिफ्ट किया. टिक-टॉकर के इस प्यार से एक्टर काफी हैरान दिखे. बाद में उन्होंने उनके गिफ्ट्स खुशी-खुशी स्वीकार किए. फैंस के बीच काशिफ और संजय दत्त की ये वीडियो काफी वायरल हुई. हर कोई इन लग्जरी गिफ्ट्स को देखकर हैरान हुआ.
पहले भी संजय दत्त के लिए दिख चुकी दीवानगी

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












