परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
AajTak
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.
शक्ति मोहन शोबिज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वो डांसर होने के साथ-साथ कोरियोग्राफर भी हैं. हाल ही में उन्होंने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया. शक्ति ने बताया कि कैसे बेटों की चाह में उनके घर में बेटियां ही होती गईं. साथ ही शक्ति ने डांस शूट के दिनों को भी रिकॉल किया और बताया कि पीरियड के दिनों में उन्होंने कैसे मुश्किल स्टेप्स की भी शूटिंग की है.
पीरियड्स में किए स्टंट
शक्ति ने बताया कि जब झलक दिखला जा की शूटिंग कर रही थीं तब उनके पीरियड्स चल रहे थे. हॉटरफ्लाई से वो बोलीं- मुझे याद है पहली चीज जो सुबह में हुई थी. हमारा जो एक्ट था, उसमें बहुत स्टंट थे. लाल इश्क गाने पर वो भी. और मैंने कई स्टेप्स किए जिसमें थाई स्लिट के साथ उल्टा भी होना था. वो पहला पोजिशन था गाने में, और पूरे गाने में खतरनाक लिफ्ट्स थे. इधर उधर से उल्टा सीधा होना, और मैंने पूरी तरह से सफेद कपड़े पहने थे.
आगे उस पेनफुल स्ट्रगल को याद करते हुए शक्ति ने कहा कि- लेकिन क्या कर सकते हैं. आपको अपना काम तो करना ही है. कोई ये नहीं जानना चाहता कि आप किस दौर या दर्द से गुजर रहे हैं. मैंने पीरियड्स में कभी कोई दवाई नहीं ली है.
बेटों की चाह में हुई बेटियां
इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने जन्म की भी कहानी सुनाई. शक्ति की तीन और बहने हैं- नीति, मुक्ति और कृति मोहन. शक्ति ने बताया कि कैसे बेटे की चाह में 4 बहनों का जन्म हुआ. हालांकि उनके माता-पिता ने बेटा-बेटी में कभी फर्क नहीं किया. लेकिन उनकी दादी चाहती थीं कि एक बेटा हो जो जिम्मेदारी संभाले.