
पति फरमान संग केरल में घर बसाएंगी मोनालिसा, मिला बड़े राजनेताओं का आशीर्वाद, क्या है वजह?
AajTak
महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचकर वायरल हुई मोनालिसा भोंसले ने फरमान खान से केरल में शादी कर ली और वहीं बसने की योजना बना रही हैं. लेकिन उनकी शादी में केरल के बड़े नेताओं की मौजूदगी के बाद इस रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर राजनीतिक एंगल की चर्चा तेज हो गई है.
महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली वायरल गर्ल मोनालिसा भोंसले इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से केरल में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली. अब शादी के बाद उन्होंने ये भी साफ कर दिया है कि वो केरल में ही अपना नया आशियाना बसाने की योजना बना रही हैं. वो शहर उन्हें काफी भा गया है.
हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि उन्होंने शादी के लिए केरल को क्यों चुना और आगे भी वहीं रहने की सोच क्यों रही है. उनके इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, जिनमें राजनीतिक एंगल भी जोड़ा जा रहा है.
क्यों चुना केरल?
फरमान खान और मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि- हम लोग केरल में शूटिंग के लिए आए थे. शूटिंग चालू है. अभी 20 दिन शूटिंग और चलेगी. ये चीजें पहले से प्लान थीं.
वहीं फरमान ने कहा कि- मोनालिसा ने मुझे प्रपोज किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया था. पर फिर इन्होंने कहा कि 2-3 दिन में मेरी शादी होने वाली है. घर पर मेहमान आ चुके हैं. घरवाले जबरदस्ती शादी करा रहे हैं. कुछ गलत हो जाएगा. इन्होंने मुझे सुसाइड की धमकी दी थी. फिर मैंने सोचा किसी की जिंदगी बर्बाद हो. इससे अच्छा है कि शादी कर ली जाए.
केरल में रहने की बात को लेकर कपल ने कहा कि- हम लोग अभी इधर ही हैं. हम लोग यहीं रहेंगे. केरल अच्छा लग रहा है. फिर मोनालिसा जैसे बोलेगी वैसा करेंगे. मोनालिसा कह रही है कि केरल अच्छा है. हम लोग यहीं रहने की प्लानिंग करेंगे. यहां के लोग इंसान को इंसान की नजर से देखते हैं.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












