
टूटी 4 साल की शादी, तलाक के बाद किस हाल में हंसिका मोटवानी? शेयर किया पहला पोस्ट
AajTak
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने व्यवसायी सोहेल से तलाक मिलने के बाद ऑनलाइन अपनी चुप्पी तोड़ी. इस जोड़े ने चार साल बाद अपनी शादी खत्म कर दी. अब तलाक के बाद एक्ट्रेस का पहला पोस्ट आया है.
एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के तलाक की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. मुंबई की बांद्रा फैमिली कोर्ट की मुहर के साथ ही अब यह शादी कानूनी तौर पर खत्म हो गई है. सबसे ज्यादा चर्चा हंसिका के उस फैसले की है जिसमें उन्होंने एलिमनी पर अपना दावा छोड़कर आगे बढ़ने का रास्ता चुना.
वहीं अब तलाक के अगले ही दिन हंसिका ने सोशल मीडिया पर 'चढ़दी कला' का संदेश साझा कर साफ कर दिया है कि वे टूटने वाली नहीं हैं, बल्कि पूरी हिम्मत के साथ नई शुरुआत के लिए तैयार हैं.
हंसिका का पहला पोस्ट शादी टूटने के गम और कोर्ट के चक्करों के बीच हंसिका मोटवानी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बेहद छोटा लेकिन गहरा शब्द शेयर किया. उन्होंने लिखा 'चढ़दी कला हमेशा', जिसका अर्थ है—हमेशा बढ़ती हुई खुशी और अटूट हौसला. जब पूरी दुनिया उनकी पर्सनल लाइफ पर अटकलें लगा रही थी, तब हंसिका ने इस पंजाबी मुहावरे के जरिए यह जता दिया कि वे मुश्किल वक्त में भी पॉजिटिविटी ढूंढ रही हैं. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक का जिक्र नहीं किया..
कानूनी दस्तावेजों की मानें तो हंसिका ने अपनी मर्जी से सोहेल से अलग होने का फैसला किया था. बांद्रा फैमिली कोर्ट में दायर याचिका में एक बड़ी बात सामने आई कि 34 साल की इस एक्ट्रेस ने सोहेल से किसी भी तरह का गुजारा भत्ता या एलिमनी लेने से इनकार कर दिया है. कोर्ट में उनकी तरफ से वकील अदनान शेख ने पैरवी की और दलील दी कि दोनों ने आपसी समझ के साथ ही इस रिश्ते को खत्म करने का मन बनाया है.
कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी की तरफ से वकील अदनान शेख पेश हुए. जिन्होंने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि उनके स्वभाव, विचारों और लाइफ स्टाइल में बहुत अंतर है, और धीरे-धीरे इसका नतीजा यह हुआ कि उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे. अर्जी में कहा गया था कि कपल लगभग हर दिन छोटी-छोटी बातों पर झगड़ता था, और उनके लिए एक ही छत के नीचे साथ रहना बहुत मुश्किल हो गया था, इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया.
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार 'शाका लाका बूम बूम' और 'कोई मिल गया' जैसे प्रोजेक्ट्स से की थी. इसके बाद उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाई. 4 दिसंबर 2022 को उन्होंने सोहेल से शादी की थी.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












