
मैच के पहले ये फ्लॉप फिल्म देखकर रिलैक्स होते हैं विराट कोहली, डायरेक्टर का दावा
AajTak
प्रियदर्शन की कॉमेडी फिल्में कितनी पॉपुलर हैं, इसका उदाहरण डायरेक्टर ने हाल ही में दिया. उन्होंने बताया कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हर मैच से पहले उनकी फिल्म देखते हैं. जानें विराट को उनकी कौनसी फिल्म पसंद है...
2000 का दशक बॉलीवुड में कई आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में लेकर आया, जिसे सभी ने पसंद किया. उनमें से सबसे ज्यादा फिल्में डायरेक्टर प्रियदर्शन की रहीं. हेरा फेरी, हंगामा, हलचल, भागम भाग, गरम मसाला, भूल भुलैया- इन सभी फिल्मों ने सबको खूब हंसाया. इसके अलावा भी प्रियदर्शन कई कॉमेडी फिल्में लेकर आए, मगर उनमें से कुछ फ्लॉप भी रहीं. लेकिन हाल ही में डायरेक्टर ने अपनी एक फ्लॉप फिल्म से जुड़ा बड़ा दावा किया है, जिसे सुनकर कई लोग हैरान हो सकते हैं.
अपनी फ्लॉप फिल्मों पर बोले प्रियदर्शन
प्रियदर्शन ने पिंकविला को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया है कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली उनकी फिल्म 'ढोल' मैच से पहले देखते हैं. डायरेक्टर ने अपनी फिल्मों पर कहा, 'सच कहूं तो मुझे अब सीरियस फिल्में बनानी अच्छी लगती है. मुझे कॉमेडी फिल्में बनानी अब पसंद नहीं, मुझसे जबरदस्ती बनवाई जाती हैं. मैं खत्म हो चुका हूं. मैं वो सब दोबारा से रिपीट नहीं करना चाहता जो मैं पहले कर चुका हूं. मैं अब सिर्फ एक और कॉमेडी फिल्म बनाऊंगा और फिर छोड़ दूंगा.'
प्रियदर्शन आगे अपनी फ्लॉप फिल्में जैसे 'ढोल' और 'खट्टा मीठा' को लेकर भी बोले. उन्होंने कहा, 'मुझे ये दोनों फिल्में पसंद हैं, लेकिन ये थिएटर्स में उतनी नहीं चली थीं. लेकिन ओटीटी का शुक्रिया, लोग अब इन फिल्मों को काफी एंजॉय कर रहे हैं. जब मैंने ढोल बनाई थी, मैंने तब सोचा था कि ये फिल्म काफी अच्छी चलेगी. अब मुझे खुशी होती है जब विराट कोहली और बाकी लोग मुझसे कहते हैं कि वो मेरी फिल्म ढोल अपने क्रिकेट मैच से पहले देखते हैं, ताकि वो रिलैक्स कर सकें. वो मूवी के डायलॉग भी एक-दूसरे को बोलते रहते हैं.'
क्या सचमुच विराट ने कही ऐसी बात?
विराट कोहली ने कभी पब्लिकली ये बात तो नहीं कही है, मगर वो प्रियदर्शन के साथ एक बार काम जरूर कर चुके हैं. डायरेक्टर ने एक बार विराट की आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के लिए ऐड शूट किया था, जिसमें विराट के साथ क्रिस गेल और शेन वॉटसन जैसे क्रिकेटर्स थे. शायद तब विराट ने सामने से प्रियदर्शन को उनकी फिल्म 'ढोल' के लिए कहा होगा.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












