
कोई दूसरा नहीं बन पाएगा राखी सावंत, मगर मैं फेलियर हूं, अकेली हूं, बोलीं एक्ट्रेस
AajTak
सबको हंसाने वाली राखी सावंत पर्सनल लाइफ में एकदम अकेली हैं. उनकी जिंदगी संघर्ष भरी रही. सना खान के पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
ड्रामा क्वीन राखी सावंत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. आप उनसे प्यार कर सकते हैं, नफरत कर सकते हैं, लेकिन बस इग्नोर नहीं कर सकते. राखी जो भी करती हैं वायरल हो जाता है. उनकी सबसे बड़ी खासियत है कि वो लोगों को हंसाना जानती हैं. पर बहुत कम लोग जानते हैं कि सबको एंटरटेन करने वाली राखी अपने दिल में तमाम गम छिपाए हुए हैं.
छलका राखी का दर्द राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस मराठी सीजन 6 में नजर आ रही हैं. रमजान से पहले वो सना खान के पॉडकास्ट में पहुंचीं थीं. सना से बात करते हुए एंटरटेनमेंट क्वीन ने अपने संघर्षों का जिक्र किया. वो कहती हैं कि खुदा किसी को कुछ नहीं देता है. किसी को बहुत कुछ दे देता है. ना तो मेरी अच्छी परवरिश हुई. ना मुझे अच्छी एजुकेशन मिली. ना अच्छी फैमिली में पैदा हुई. ना ऐशो-आराम जैसी चीजें मिलीं. ना फुल एजुकेशन मिला. स्ट्रगल के अलावा मुझे जिंदगी में कुछ नहीं मिला.
'मैं स्ट्रगल करते-करते कब बड़ी हो गई पता ही नहीं चला. राखी कहती हैं कि कोई देखे या ना देखे हमारा खुदा देख रहा है. खुदा देख रहा है कि इस लड़की ने कितनी मेहनत की है. 100 आईं 100 गईं. क्या कोई राखी सावंत बन पाता है? सबने बहुत कोशिश की. मैं... मैं हूं.' सना कहती हैं कि राखी की मैं गारंटी ले सकती हूं. राखी जैसा कोई नहीं है.
इस पर राखी कहती हैं कि आप जो अभी हो. वैसे मैं खुदा के सामने हूं. लेकिन बाहर आती हूं, जैसी इंडस्ट्री है मुझे वैसा करना पड़ता है. वो कहते हैं ना कि जैसा देश, वैसा भेष. क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है. कोई ऐसा नहीं है जो मुझे आकर पूछे या मेरा ख्याल रखे. मैंने एक बार कोशिश की, लेकिन फेल हो गई. कभी-कभी लोग कहते हैं कि मैं कामयाब, लेकिन सच में मैं एक असफल हूं. हां मैंने लोगों के दिलों में जगह बनाई. सबको हंसाया. रुलाया, प्यार किया. इतना काम किया. पर पर्सनल लाइफ में मैं एक फ्लियर रही.
शादी के लिए राखी ने कुबूला इस्लाम राखी सावंत ने दो शादियां की थीं. 2019 में उन्होंने NRI बिजनेसमैन रितेश राज सिंह से शादी की थी, जो 2022 में तलाक के साथ खत्म हो गई. इसके बाद उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से निकाह किया, लेकिन 2023 में राखी की दूसरी शादी भी टूट गई. आदिल से निकाह के लिए राखी ने इस्लाम कुबूल किया और वो फातिमा बन गईं.

परिवार को थी बेटे की चाह, पैदा हुईं 4 बेटियां, शक्ति मोहन बोलीं- जिंदगी ने सिखाया दर्द सहकर काम करना
मशहूर डांसर और कोरियोग्राफर शक्ति मोहन ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने पीरियड्स के दौरान भी खतरनाक डांस स्टंट शूट किए. साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि बेटे की चाह में उनके परिवार में चार बेटियां हुईं, लेकिन उनके पिता ने कभी बेटा-बेटी में फर्क नहीं किया.












