
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर मंगल-बुध-चंद्रमा का गोचर, इन 4 राशियों पर होगी महादेव की कृपा
AajTak
15 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा. इस दिन बुध, मंगल और चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन भी होगा. बुध पूर्वाभाद्रपद, मंगल धनिष्ठा और चंद्रमा श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. यह दुर्लभ संयोग चार राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है.
Mahashivratri 2026: भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह को समर्पित महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा. इस बार महाशिवरात्रि इसलिए भी खास होने वाली है, क्योंकि इस दिन तीन ग्रहों का गोचर भी होने वाला है. महाशिवरात्रि पर बुध, मंगल और चंद्रमा चाल बदलने वाले हैं. ज्योतिष गणना के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन बुध शतभिषा नक्षत्र को छोड़कर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे. जबकि मंगल और चंद्रमा क्रमश: श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. यह संयोग चार राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है.
मेष राशि यह संयोग आपके लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आने वाला है. कार्यस्थल पर नई संभावनाओं बनेंगी. आप पूरे आत्मविश्वास और ईमानदारी के साथ कार्य पूरे करेंगे. करियर और व्यवसाय के क्षेत्र में अचानक लाभ मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश से जुड़े निर्णय भविष्य में अच्छा लाभ दे सकते हैं. लंबे समय से जिन कार्यों में अड़चनें आ रही थीं, वे अब तेजी से पूरे होंगे. पारिवारिक माहौल सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा.
मिथुन राशि आर्थिक दृष्टि से यह संयोग आपके लिए शुभ दिखाई दे रहा है. आपकी आय और संपत्ति में वृद्धि के संकेत हैं. विशेषकर पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, जिसका सीधा असर आपके करियर और व्यक्तित्व पर पड़ेगा. इस दौरान भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा. आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे. सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री संभव है. आपके विचार में आए नए बदलाव लोगों को पसंद आएंगे.
धनु राशि साहस, आत्मबल और निर्णय लेने की क्षमता को बल मिलेगा. वाहन, मकान या किसी संपत्ति की खरीदारी संभव है. सोना-चांदी जैसी कीमती धातुओं या प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं. व्यापारी वर्ग के जातकों का मुनाफा बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों की भी पदोन्नति होगी और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. भाई-बहनों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा. कर्ज या उधार की समस्या से राहत पाएंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मकर राशि लंबे समय से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी. वाहन या संपत्ति से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत के संकेत हैं. व्यवसाय में विस्तार और लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. करियर के क्षेत्र में भी नई उपलब्धियां हासिल करेंगे. जो लोग बहुत समय से अपना खुद का काम शुरू करने की योजना बना रहे थे, उनके लिए यह समय अनुकूल है. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की और पद में वृद्धि के संकेत स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











