
Maharashtra: बेटी ने 3 मौसियों के साथ मिलकर पिता की प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, चारों गिरफ्तार
AajTak
वाशिम में एक युवती ने अपनी तीन मौसियों की मदद से एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने बताया कि युवती के पिता का प्रेम संबंध मृतक महिला से था. जिसके चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशा किया.
महाराष्ट्र के वाशिम से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां चार महिलाओं ने मिलकर एक महिला को मौत के घाट उतारा. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने बताया कि इस हत्या को अंजाम अवैध संबंधों के चलते दिया गया. चारों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि जिले के कारंजा शहर के गौतम नगर इलाके में रहने वाली 35 वर्षीय मनीषा नागेश कुंभलवार के घर सोमवार को 4 महिलाएं ईट पत्थर लेकर पहुंची और उस पर हमला कर दिया. इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हो गई. पड़ोसी घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
चार महिलाओं ने एक महिला को मौत के घाट उतारा
पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 42 वर्षीय लक्ष्मण नेवाडे के बेटी ने अपनी तीन मौसियों की मदद से पीट-पीटकर मनीषा नागेश कुंभलवार की हत्या की. क्योंकि मृतका के उसके पिता से अवैध संबंध थे. जिसके कारण उनके घर में झगड़े होते थे. रविवार को बेटी अपनी 3 मौसियों से साथ उसके घर गई और ईंट और पत्थरों से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया.
पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार किया
महिला पुलिस अधिकारी द्वारका अंभोरे ने बताया है कि अवैध संबंधों के शक इस हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हों कोर्ट में पैश किया गया. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. कोर्ट ने चारों महिलाओं को पुलिस रिमांड पर लिया.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.









