
Maharashtra: पब्लिक गार्डन में हथियार सौदे की साजिश नाकाम, देसी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ 3 गिरफ्तार
AajTak
नवी मुंबई के कोपरखैरने में पुलिस ने पब्लिक गार्डन के पास से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक देसी रिवॉल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनकी कीमत 36 हजार रुपये हैं. आरोपियों की पहचान सौतमरतन प्रकाश सिंह, अभय बॉबी राजपूत और पिंटू सोम्पाल कुमार के रूप में हुई है.
महाराष्ट्र के नवी मुंबई में कोपरखैरने पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी रिवॉल्वर और छह जिंदा कारतूस बरामद किए, जिनकी कुल कीमत करीब 36 हजार रुपये बताई जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, गुरुवार को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कोपरखैरने स्थित एक सार्वजनिक उद्यान के पास घूम रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिले. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 24 वर्षीय सौतमरतन प्रकाश सिंह, 24 वर्षीय अभय बॉबी राजपूत (दोनों ड्राइवर) और 22 वर्षीय पिंटू सोम्पाल कुमार (किसान) के रूप में हुई है.
यह भी पढ़ें: महिलाओं को फंसाकर सेक्स रैकेट में धकेलते थे... नवी मुंबई पुलिस ने पश्चिम बंगाल से तीन तस्करों को पकड़ा
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी संभवतः इन हथियारों को बेचने के इरादे से इलाके में आए थे. पुलिस अब इन हथियारों के स्रोत और संभावित खरीदारों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने बताया कि मामले में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह से संबंध है या वे पहले भी इस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं.
स्थानीय पुलिस ने अवैध हथियारों की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की बात कही है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि शहर में आपराधिक घटनाओं की संभावना को खत्म किया जा सके. फिलहाल, मामले की जांच में कई अहम खुलासों की संभावना जताई जा रही है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






