
Maharashtra कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले बोले- 'मैं मोदी को मार सकता हूं, गाली भी दे सकता हूं', विवाद बढ़ा तो दी सफाई
AajTak
Maharashtra Congress President Nana Patole controversial remark: PM मोदी को लेकर कांग्रेस नेता पटोले के इस बयान के बाद भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इसके चलते पटोले को सफाई देने उतरना पड़ा. बता दें कि पटोले भी कभी बीजेपी सांसद हुआ करते थे. PM मोदी से नाराजगी के बाद उन्होंने बीजेपी को अलविदा कह दिया था.
अपने बयानों के लिए चर्चित रहने वाले महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक नानाभाऊ पटोले ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित बयान देकर बखेड़ा खड़ा कर दिया है. कांग्रेस नेता ने कहा है, ''मैं मोदी को मार सकता हूं, पीट सकता हूं और उसे गाली भी दे सकता हूं.'' हालांकि, विवाद बढ़ते ही पटोले अब सफाई देने लगे हैं. माझ्या मतदारसंघातील मोदी नावाच्या स्थानिक गुंडाबाबत नागरिकांनी माझ्याकडे तक्रारी केल्या असता मी त्यांच्याशी बोलतानाचा व्हिडीओ खोडसाळपणे सोशल मीडियावर व्हायरल केला जात आहे. मी पुन्हा स्पष्ट करतो मी तिथे पंतप्रधान मोदींबद्दल नाही,तर मोदी नावाच्या स्थानिक गुंडाबाबत बोलत होतो.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











